Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में दंपति को 10 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट:NIA अफसर बताकर ब्लैकमेल किया, बेटे ने फोन एरोप्लेन मोड पर लगाकर बचाया

    4 hours ago

    1

    0

    'मेरे मम्मी-पापा को 10 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया। फोन नंबर आतंकी घटना में इस्तेमाल होने और घोटाले का डर दिखाकर पापा को ब्लैकमेल किया गया। फोन पर अरेस्ट वारंट भेजा। उससे मम्मी-पापा डर गए गए। साइबर ठग हर काम वीडियो कॉल पर करवा रहे थे। रात को सोने के टाइम भी कैमरा ऑन कराया था। जिससे मुझे शक हुआ। मैंने पापा से कहा ये लोग फ्रॉड लग रहे हैं। मैं साइबर हेल्पलाइन पर फोन कर देता हूं, लेकिन मेरे पापा बहुत घबरा गए थे। उन्होंने फोन करने से मना कर दिया। रात 12 बजे के बाद मैंने पापा का फोन एयरोप्लेन मोड पर कर दिया। अगले दिन पापा-मम्मी पुलिस प्रेमनगर थाने गए। उन्होंने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आई थी। उसे ब्लॉक कराकर साइबर ठगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। पापा के एकाउंट में 6 लाख रुपए थे। पुलिस ने सभी अकाउंट भी फ्रीज करवा दिए। इस तरह पापा को मैंने ठगी से बचाया। " ये कहना है 8वीं क्लास में पढ़ने वाले तन्मय का। उसके मम्मी पापा को 6 अप्रैल को साइबर ठग ने कॉल करके ब्लैकमेल किया था। आइए आपको विस्तार से पूरा मामला बताते हैं। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला घोटाले का डर दिखाकर किया डिजिटल अरेस्ट बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुरखा बानखाना में रहने वाले संजय सक्सेना (55) बेकरी की शॉप चलाते हैं। जबकि उनकी पत्नी रोशी सक्सेना प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। संजय सक्सेना के मुताबिक - 6 अप्रैल को दोपहर 3 बजे एक अनजान नंबर से मेरे मोबाइल पर कॉल आई। ट्रूकॉलर पर फोन करने वाले शख्स का नाम लितेश कुमार दिखा रहा था। उसने कहा कि वो NIA का अफसर बोल रहा है। आपका मोबाइल नंबर आतंकवादी घटना में इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ ही 3 करोड़ के घोटाले में भी आपका नाम आया है। उन्हें फोन न काटने की चेतावनी दी। इस दौरान साइबर ठग ने उनसे सभी बैंक अकाउंट की डिटेल भी ले ली। मेरे एकाउंट में 6 लाख रुपए थे। साइबर ठग बातें करता रहा। फोन न काटने की चेतावनी दी। फोन करने वाले ने खुद को NIA अफसर बताया संजय सक्सेना के बेटे तन्मय (12) ने बताया- सोमवार दोपहर 3 बजे जब कॉल आई तो फोन करने वाले ने उधर से मेरी मम्मा का नाम लिया। जिसके बाद मैंने अपने पापा को मोबाइल दे दिया। उधर से एक व्यक्ति जो पुलिस की यूनिफॉर्म पहने हुए था और उसकी बड़ी-बड़ी दाढ़ी थी। पीछे बड़ा-बड़ा 'NIA' लिखा हुआ था। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने मेरे पापा से कहा कि तुम्हारा नंबर आतंकवादी घटना में इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा दिल्ली में करोड़ों का घोटाला हुआ है। उसमें भी तुम्हारा नाम है। उन लोगों ने पापा-मम्मी के नाम से अरेस्ट वारंट भी भेजा। उसकी बातें सुनकर पापा-मम्मी डर गए। वीडियो कॉल पर साइबर ठग के सामने खाना खाया उनसे कहा गया कि घर से बाहर नहीं जाना है। मम्मी ने रात में किचन में जाकर खाना बनाने की बात कही तो उन्हें भी मना करा दिया गया उनसे कहा गया कि मोबाइल के सामने ही खाना बनाए। मुझे उनकी हरकतों से शक हुआ। मैंने पापा से कहा किये लोग फ्रॉड हैं। मैं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर देता हूं। लेकिन पापा ने कॉल करने से मना कर दिया। हम सभी ने खाना वीडियो कॉल पर ही खाया। कैमरा ऑन करके सोने की बात कहने पर हुआ शक संजय सक्सेना की पत्नी रोशी सक्सेना ने बताया- मैंने साइबर ठग से कहा- मुझे सुबह स्कूल पढ़ाने जाना है। जिस पर उसने कहा- कल की छुट्टी ले लो और एप्लीकेशन लिख दो। मैंने छुट्टी के लिए एप्लिकेशन लिखी उसे साइबर ठग से कैमरे पर ही दिखाने को कहा। मैंने उसे वीडियो कॉल पर ही उसे एप्लिकेशन दिखाया। जब सोने का समय हुआ तो कहा गया कि तीनों लोग एक साथ वीडियो ऑन करके सो जाओ। अगर कोई होशियारी की तो मिलिट्री पुलिस तुम्हें गिरफ्तार कर ले जाएगी। बेटे ने रात 1 बजे चुपके से पापा का मोबाइल एयरोप्लेन मोड पर लगा दिया। उनकी वीडियो और वॉयस दोनों रिकार्ड कर ली। सुबह संजय और उनकी पत्नी प्रेमननगर थाने गए। वहां पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने दिए गये नंबर पर बात की। अपना परिचय देते हुए उससे पूछा कि उसका नाम क्या है और कहां पर पोस्टेड है। जिसके बाद उसने फोन कट कर दिया। पुलिस ने नंबर को ब्लॉक कराकर FIR दर्ज कर ली। संजय के एकाउंट को फ्रीज करा दिए। एसएसपी बोले- आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया- मंगलवार को एक दंपति साइबर ठगी से जुड़े मामले में शिकायत दर्ज कराने आए थे । उनकी कम्प्लेन दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। 17 साल की लड़की बोली- बाबा ने मेरा रेप किया, मथुरा में सड़क पर सिपाही को आवाज दी- ऑटो बुला दो, थाने जाना है मथुरा में 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही- इस बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की के साथ उसकी मां भी दिख रही है। मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहती है- भैया ऑटो बुलवा दीजिए। इसके बाद लड़की ऑटो से थाने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डग्गा गाड़ी ने दंपत्ति को मारी टक्कर, पति की मौत:बांदा में पत्नी गंभीर रूप से घायल, समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल, उपचार जारी
    Next Article
    आजमगढ़ में पीड़ित पति ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा:बोलोरो गाड़ी से आरोपी ने युवक की पत्नी और बच्चे का किया अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment