Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में कैनविज कंपनी का CEO भगोड़ा घोषित:25 हजार का इनाम तय, 800 करोड़ की ठगी का आरोप, 60 FIR

    1 day ago

    1

    0

    बरेली में निवेशकों का पैसा दोगुना करने और प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये जुटाने के आरोपों में घिरे कैनविज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीईओ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बरेली पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीमें पिछले करीब एक वर्ष से उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। कन्हैया लाल गुलाटी पर आरोप है कि उसने निवेश योजनाओं और प्लॉट उपलब्ध कराने के नाम पर देशभर के लोगों से बड़ी रकम जुटाई। निवेशकों को आकर्षक रिटर्न और धनराशि दोगुनी होने का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में कंपनी और उसका प्रबंधन निवेशकों की पहुंच से बाहर हो गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि करीब दो लाख लोगों से 800 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि एकत्र कर हड़प ली गई। हजारों निवेशक वर्षों से अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए पुलिस और अदालतों के चक्कर काट रहे हैं। कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार कन्हैया लाल गुलाटी के खिलाफ केवल बरेली में ही 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, झारखंड समेत अन्य राज्यों में भी धोखाधड़ी और निवेशकों का पैसा हड़पने के आरोप में कई मामले दर्ज किए गए हैं। बारादरी थाने में दर्ज हुए थे अहम केस 9 दिसंबर 2025 को उज्ज्वल महानगर निवासी अंजू गुप्ता ने थाना बारादरी में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि प्लॉट दिलाने के नाम पर रकम लेने के बावजूद न तो प्लॉट दिया गया और न ही धनराशि लौटाई गई। इस मामले में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके दो दिन बाद 11 दिसंबर 2025 को शाहजहांपुर निवासी प्रिंस गुप्ता ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि प्लॉट के नाम पर धनराशि लेकर धोखाधड़ी की गई और विरोध करने पर धमकियां दी गईं। केवल बारादरी में 19 मुकदमे विचाराधीन पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कन्हैया लाल गुलाटी के खिलाफ केवल थाना बारादरी में ही 19 मुकदमे दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण कई मामलों की सुनवाई और जांच भी प्रभावित हो रही है। कोर्ट से जारी है गैर-जमानती वारंट पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एसीजेएम-02 न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी हो चुका है। लगातार फरार रहने और अदालत में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का दायरा बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में दबिश, फिर भी नहीं मिला सुराग बरेली पुलिस की टीमें विभिन्न राज्यों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है, जिससे गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही है। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है, ताकि वह देश छोड़कर फरार न हो सके। एसएसपी बोले- गिरफ्तारी कराने वाले को मिलेगा इनाम एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि थाना बारादरी में दर्ज गंभीर धोखाधड़ी के मामलों में वांछित कन्हैया लाल गुलाटी की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सभी कानूनी और तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर रही है। निवेशकों की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर हजारों निवेशकों को अब आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार है। कई पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने जीवनभर की जमा पूंजी कंपनी में निवेश की थी। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी और निवेशकों की रकम की रिकवरी ही उनके लिए सबसे बड़ी उम्मीद बनी हुई है। पुलिस का दावा है कि मामले में कार्रवाई लगातार जारी है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तड़के से ही लखनऊ के हनुमान मंदिरों में लगी भीड़:दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें, चालीसा और सुंदरकांड का पाठ
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सरकारी नौकरी पाने के लिए दादी को जहर दिया, राजघाट पुल पर चढ़ी लड़की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment