Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया दोहरा हत्याकांड, चार दिन बाद भी आरोपी फरार:पत्नी और सास की हत्या, ससुर-बेटे को भी किया था घायल

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस घटना में आरोपी ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी, जबकि ससुर और तीन वर्षीय बेटे को घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। घटना के बाद डीआईजी सुनील कुमार सिंह और एसपी ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शनिवार देर रात आरोपी अमित उर्फ धनजी उर्फ हंटर एक युवक के साथ बाइक से बछईपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। उसने बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और पड़ोसी के घर की दीवार के सहारे ससुर अंतू गुप्ता की छत पर चढ़कर घर में घुस गया। घर में घुसते ही अमित ने अपनी पत्नी प्रीति उर्फ बंटी और सास सुशीला की हत्या कर दी। बचाव में आए ससुर अंतू गुप्ता पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने अपने तीन वर्षीय बेटे को भी फेंक कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस घटना के लिए कुछ लोग गड़वार पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि गड़वार पुलिस ने मृतका प्रीति की शिकायत पर गंभीरता से ध्यान दिया होता, तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। प्रीति ने 6 अप्रैल 2026 को गड़वार थाने में पति द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी अमित उर्फ धनजी उर्फ हंटर 6 अक्टूबर 2025 को सिन्हाचवर में हुए गोलीकांड में भी गड़वार थाने में वांछित है। गड़वार पुलिस की आरोपी के प्रति कथित नरमी अब जांच का विषय बनी हुई है। नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी अंतू गुप्ता की बेटी प्रीति उर्फ बंटी की शादी वर्ष 2022 में गड़वार थाना क्षेत्र के सिहाचवर निवासी अमित कुमार गुप्ता से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। बीती 6 अप्रैल को अमित ने पत्नी प्रीति पर हमला कर उसे घायल कर दिया था, जिसके बाद प्रीति अपने पिता के साथ मायके आ गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्य कर्मचारी महासंघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला:पुरानी पेंशन सहित कई मांगों पर आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    कानपुर में ड्राइवर अपने अपहरण में अरेस्ट:मां से एक लाख की फिरौती मांगी, कर्ज चुकाने को साजिश रची, साथ देने वाला दोस्त भी अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment