Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ड्राइवर अपने अपहरण में अरेस्ट:मां से एक लाख की फिरौती मांगी, कर्ज चुकाने को साजिश रची, साथ देने वाला दोस्त भी अरेस्ट

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की जांच में यह कहानी झूठी पाई गई। जांच के दौरान, पुलिस को युवक के बयानों में विरोधाभास मिला और जल्द ही यह स्पष्ट हो गया कि अपहरण की कहानी मनगढ़ंत थी। युवक ने किसी अज्ञात कारणवश यह झूठी सूचना फैलाई थी। झूठी सूचना देने और पुलिस का समय बर्बाद करने के आरोप में युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह 2 तस्वीर देखिए… मां ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह के अनुसार जाजमऊ के मनोहर नगर की रहने वाला फैज किराए पर टैक्सी चलाता है। उसकी मां सकीना ने बीती 26 अप्रैल को थाना में बेटे की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सकीना ने पुलिस को जानकारी दी थी, कि उनके बेटे को अपहरण करके गाजियाबाद में रखा गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो टीम गाजियाबाद भेजी। वहां से कॉल डिटेल के माध्यम से टीम उसके मौसेरे भाई फ़रमान उर्फ कस्सू (20) को गाजियाबाद से हिरासत में लेकर कानपुर ले आए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दोनों आरोपी को जेल भेज दिया। ई-रिक्शा चालक को शराब पिलाई आरोपी 26 अप्रैल को घर से निकलने के बाद ट्रेन के माध्यम से गाजियाबाद पहुचा, जहां स्टेशन के पास आरोपी ने एक ई-रिक्शा चालक को शराब पिलाई, इसके बाद मां सकीना को व्हाट्सएप कॉल करके ख़ुद की अपरहण होने की जानकारी दी। 20 हजार अदा करने को रची कहानी एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि आरोपी फैज ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने कार मालिक से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। वह चुका नहीं पा रहा था, जिसके चलते उसने अपनी अपहरण की झूठी कहानी रची। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि, जब गाजियाबाद पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकला था। इसके बाद आरोपी पुलिस के डर के चलते अपनी मौसी के घर थाना रेलबाजार में रुका था। पुलिस के अनुसार आरोपी फैज की इस कहानी में उसके रिश्तेदार फरमान ने सहयोग दिया था। फरमान ने आरोपी को अपने घर में रोका था और दोनों ने वहीं से अपहरण की कहानी रची थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया दोहरा हत्याकांड, चार दिन बाद भी आरोपी फरार:पत्नी और सास की हत्या, ससुर-बेटे को भी किया था घायल
    Next Article
    भदोही में बारिश-ओलावृष्टि और आंधी से गर्मी से राहत:तापमान में 5-7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment