Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में बारिश-ओलावृष्टि और आंधी से गर्मी से राहत:तापमान में 5-7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चली। इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, जिससे लोग परेशान थे। बुधवार को दोपहर करीब 2:15 बजे मौसम बदलने से पहले अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले के दुर्गागंज, सुरियावां, बनौती, भदोही नगर और चौरी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं सीतामढ़ी और गोपीगंज में ठंडी हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में और गिरावट जारी रह सकती है, जिससे लोगों को और राहत मिलने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ड्राइवर अपने अपहरण में अरेस्ट:मां से एक लाख की फिरौती मांगी, कर्ज चुकाने को साजिश रची, साथ देने वाला दोस्त भी अरेस्ट
    Next Article
    लखनऊ में पिटाई से पत्नी की मौत:नशे में पति ने मारा था, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment