Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में महिला से टप्पेबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:मेरठ के दो आरोपी फरार, स्वर्ग दिखाने के बहाने लूटे थे जेवरात

    1 hour ago

    1

    0

    संभल पुलिस ने एक महिला से सोने के कुंडल और जंजीर की टप्पेबाजी का खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना संभल जिले की गुन्नौर तहसील के बबराला कस्बा क्षेत्र स्थित इंदिरा चौक पर अनिल गुप्ता की मां के साथ हुई थी। बहजोई स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी मनोज कुमार रावत ने मामले का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। तीन आरोपियों में से एक असलम पुत्र लालदीन, निवासी मौ. मलवा अल्लाहबख्शपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ को नूरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से बेचे गए आभूषणों के हिस्से में से 20,400 रुपये बरामद हुए हैं। महिलाओं से उतरवाया था जेवरात पूछताछ में आरोपी असलम ने बताया कि वह अपने साथियों वारिस उर्फ वरीसुद्दीन उर्फ कोतल और मजाहिद उर्फ मुजाहिद उर्फ टोंटा के साथ मिलकर महिलाओं से धोखाधड़ी करता है। वे महिलाओं से उनके जेवर उतरवा लेते हैं और उन्हें बेचकर अपना गुजारा करते हैं। असलम ने 13 अप्रैल की घटना का भी खुलासा किया। उसने बताया कि सुबह करीब 11:15 बजे चंदौसी रोड पर एक महिला सोने के कुंडल और चेन पहनकर पैदल जा रही थी। असलम और वारिस ने महिला को 'स्वर्ग दिखाने' का झांसा दिया। उन्होंने महिला से उसके सोने के कुंडल और चेन एक पर्स में रखवा दिए। कुछ दूर साथ चलने के बाद उन्होंने महिला से पर्स छीन लिया। इसी दौरान उनका तीसरा साथी मजाहिद बाइक लेकर मौके पर पहुंचा और तीनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए। जेवर बेचने के बाद सभी आरोपियों के हिस्से में 29-29 हजार रुपये आए थे। एएसपी मनोज कुमार रावत ने गिरोह के काम करने के तरीके के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह गिरोह आमतौर पर तीन-चार लोगों का होता है। इसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर पीछे खड़ा रहता है, जबकि अन्य सदस्य टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में शादी से पहले दूल्हे की मौत:1 दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट, अस्पताल से छुट्‌टी लेकर बारात लेकर पहुंचा था
    Next Article
    गोरखपुर में गरज के साथ झमाझम बारिश:दिन में छाया अंधेरा, 2 घंटे तक रहेगा थंडर क्लाउड का असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment