Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में 300 फीट गहरी खदान में कूदा अधेड़:पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, 8 घंटे से नहीं मिला सुराग

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा के कबरई में एक अधेड़ व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद 300 फीट गहरी पानी से भरी खदान में छलांग लगा दी। घटना के 8 घंटे बीत जाने के बाद भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की धीमी कार्रवाई से नाराज परिजनों ने असंतोष जताया है यह घटना महोबा जनपद के कबरई कस्बे के अंबेडकर नगर, शंकरपुरवा की है। 45 साल के अशोक शर्मा शराब के नशे में धुत थे और घर में हुए विवाद के बाद सीधे रमकुंडा पहाड़ खदान पर पहुंचे।चश्मदीदों के अनुसार, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने खदान के गहरे पानी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही कबरई थाना प्रभारी सत्यवेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती तौर पर स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि, लगभग 300 फीट गहरी और पानी से भरी इस खदान में स्थानीय गोताखोरों के पास आधुनिक संसाधनों का अभाव है, जिसके कारण घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। घटना को 8 घंटे से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अब तक कोई विशेष तलाशी अभियान या कुशल गोताखोरों की मदद नहीं ली गई है। इसी बात को लेकर परिजनों में भारी नाराजगी है। अशोक के भाई और अन्य रिश्तेदारों का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कुशल गोताखोरों की टीम बुलाई जाती, तो शायद अब तक अशोक का पता चल गया होता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बनेगी पहली AI सिटी:वृंदावन योजना में 12 एकड़ में विकसित होगा बिजनेस पार्क; आवास विकास बोर्ड की मंजूरी
    Next Article
    बरेली में खुला लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस:राज्यपाल करेंगी उद्घाटन, डॉ. एसपी सिंह पटेल के विजन से खुली 16वीं शाखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment