Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में खुला लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस:राज्यपाल करेंगी उद्घाटन, डॉ. एसपी सिंह पटेल के विजन से खुली 16वीं शाखा

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली शहर के एजुकेशन सेक्टर में एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस (LPS) अब बरेली में अपनी नई पहचान बनाने के लिए तैयार है। रामगंगा नगर आवासीय योजना (सेक्टर-3) में बने इस आधुनिक स्कूल का उद्घाटन 30 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहेंगे। संस्थान के संस्थापक और प्रतापगढ़ से सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बरेली में यह LPS ग्रुप की 16वीं शाखा है, जिसे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। नेताओं और शिक्षाविदों की मौजूदगी में होगा भव्य कार्यक्रम उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में कई बड़े राजनीतिक और शैक्षणिक चेहरे नजर आएंगे। इसमें बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, आंवला सांसद नीरज मौर्य, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह शामिल होंगे। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, जनरल मैनेजर हर्षित सिंह और शिखरपाल सिंह पूरी टीम के साथ व्यवस्थाओं को फाइनल टच देने में जुटे हैं। 1983 से मजबूत सफर, 11 बार यूपी बोर्ड टॉप LPS ग्रुप की शुरुआत 1983 में डॉ. एसपी सिंह पटेल ने की थी। तब से लेकर अब तक संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है। यहां के छात्र 11 बार यूपी बोर्ड में टॉप कर चुके हैं। संस्थान का रिजल्ट सिर्फ बोर्ड तक सीमित नहीं है। यहां के कई छात्र IAS, IPS और ISRO जैसे बड़े संस्थानों तक पहुंचे हैं। इस साल भी 2 छात्रों ने IAS और 7 ने PCS परीक्षा पास कर संस्थान का नाम रोशन किया है। स्मार्ट क्लास और रोबोटिक्स लैब से लैस हाईटेक कैंपस बरेली की इस नई शाखा को पूरी तरह मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम के हिसाब से डिजाइन किया गया है। स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, रोबोटिक्स और AI लैब जैसी एडवांस सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है, जहां बच्चों को नई टेक्नोलॉजी सीखने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि यहां के टीचर्स को ब्रिटेन के एक्सपर्ट्स द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही उन्हें समय-समय पर विदेशों में एजुकेशनल टूर पर भी भेजा जाता है, ताकि वे नई टीचिंग टेक्निक्स सीख सकें। बरेली में एजुकेशन का नया बेंचमार्क बनने की तैयारी संस्थापक डॉ. एसपी सिंह पटेल का कहना है कि बरेली में LPS की यह शाखा शिक्षा के क्षेत्र में नया बेंचमार्क सेट करेगी। उनका मानना है कि बरेली पहले से एजुकेशन हब रहा है, लेकिन अब यहां के छात्रों को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की तैयारी का और बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में 300 फीट गहरी खदान में कूदा अधेड़:पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, 8 घंटे से नहीं मिला सुराग
    Next Article
    मथुरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला से छीने कुंडल:वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद, गिरने से महिला घायल हो गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment