Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शेख मोहम्मद इब्राहिम की 25 साल की संगीतमय यात्रा:राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में मनाया गया जश्न

    1 hour ago

    1

    0

    सुर, लय और ताल के शानदार संगम के बीच तबला नवाज़ शेख मोहम्मद इब्राहिम की 25 साल की संगीतमय यात्रा का जश्न बुधवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में मनाया गया। 'लय और सुर के सफ़र' के इस रजत जयंती समारोह में फ़्यूज़न संगीत की प्रस्तुति ने शास्त्रीय, लोक और पाश्चात्य रंगों का अनूठा संगम पेश किया। कार्यक्रम उस्ताद अल्ला रक्खा और ज़ाकिर हुसैन को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत राग यात्रा इंटरनेशनल फ्यूज़न बैंड के 11 सदस्यीय दल ने शेख मोहम्मद इब्राहिम के निर्देशन में की। राग मिश्र किरवानी, दरबारी कानड़ा और पहाड़ी पर आधारित रचनाएं एकताल, तीनताल, कहरवा और दादरा में पेश की गईं। आलाप, तानों की जटिलता और वाद्यों की जुगलबंदी ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। वाद्यों की जुगलबंदी ने बटोरी तालियां इब्राहिम ने तबला, मादल, चंडा, इलेक्ट्रॉनिक पर्कशन और थंडर ड्रम पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। उनके साथ अरुण मिश्रा और सिराज अहमद सहित कई कलाकारों ने ढोलक, जेम्बे, बंसी और अन्य वाद्यों पर शानदार संगत की। युवा कलाकारों ने दिखाया दम दूसरे सत्र में दिव्यांशी राज और विद्युत गांगुली ने तीनताल पर आधारित एकल तबला वादन में कायदे और टुकड़ों से प्रभावित किया। वहीं बाल कलाकार अनुज महेंद्रू ने ग़ज़लों की प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। तीसरी प्रस्तुति में नलिनी त्रिपाठी, मुदिता पांडेय और अंशिका ने गोदना और चकिया गीतों के जरिए लोक संस्कृति की झलक पेश की। भावपूर्ण गायन ने कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी।कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र विश्वकर्मा ने किया, जबकि विभिन्न कलाकारों की संगत ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वर्ल्ड डांस डे पर 'डांससुरा फिएस्टा':रत्ना डांस अकादमी ने बच्चों-माताओं के लिए समर क्लासेस की घोषणा की
    Next Article
    मुजफ्फरनगर SP सिटी का सीक्रेट मिशन का VIDEO:मंडी में जुआ-सट्टा खेलते 7 लोगों को किए अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment