Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर SP सिटी का सीक्रेट मिशन का VIDEO:मंडी में जुआ-सट्टा खेलते 7 लोगों को किए अरेस्ट

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्ती एक बार फिर देखने को मिली, जब एसपी सिटी अमृत जैन खुद सादी वर्दी में टीम के साथ मंडी क्षेत्र में छापा मारने पहुंच गए। उन्हें सूचना मिली थी कि इलाके में खुलेआम जुआ-सट्टा चल रहा है, जिसके बाद उन्होंने बिना देरी किए मौके पर दबिश दी। एसपी सिटी के अचानक पहुंचने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सट्टा खेल रहे लोगों को पकड़ लिया। मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नईम पुत्र कल्लू, वसीम पुत्र वसीर, मोईन पुत्र शाकिर, वसीम पुत्र अब्दुल रज्जाक, कल्लू पुत्र शाहिद, अब्दुल समद पुत्र शकूर और वाजिद पुत्र नकी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10,890 रुपए की नगदी भी बरामद की है, जिसे सट्टे की रकम बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एसपी सिटी अमृत जैन सादी वर्दी में मौके पर पहुंचकर खुद कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शेख मोहम्मद इब्राहिम की 25 साल की संगीतमय यात्रा:राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में मनाया गया जश्न
    Next Article
    50 हजार की रिश्वत लेने वाला क्लर्क बर्खास्त:आजमगढ़ में विजिलेंस की टीम ने पकड़ा था, रजिस्ट्रार पर भी लटक रही है निलंबन की तलवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment