Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपने प्रधानजी को आप कितने नंबर देंगे:आज से दैनिक भास्कर न्यूज एप पर प्रधान रेटिंग शुरू, बताएं पंचायत के काम से आप खुश हैं या नाराज

    1 hour ago

    2

    0

    दैनिक भास्कर न्यूज एप पर प्रधान रेटिंग आज (गुरुवार, 30 अप्रैल) से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की 58 हजार से ज्यादा पंचायतों में प्रधानों के कामों पर पंचायत के रहवासी रेटिंग दे सकेंगे। पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल मई माह में खत्म हो रहा है। पंचायत चुनाव कब होंगे, फिलहाल तय नहीं है। ऐसे में सभी पंचायतवासियों के लिए प्रधान रेटिंग मौका है ये बताने का कि अपने प्रधानजी के काम से आप कितने खुश या नाराज हैं? महत्वपूर्ण बात ये है कि किस व्यक्ति ने प्रधान को कितनी रेटिंग दी है, ये पूरी तरह गोपनीय रहेगा। प्रधान रेटिंग 21 मई तक चलेगी। इसके परिणाम 29 को घोषित किए जाएंगे। ये रेटिंग उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वे बिना किसी दबाव और डर के अपनी राय जाहिर कर सकेंगे। मात्र 30 सेकंड में अपने प्रधान का रिपोर्टकार्ड तैयार कर सकेंगे। रेटिंग की प्रोसेस इतनी आसान बनाई गई है कि मोबाइल पर कुछ क्लिक करके ही रेटिंग पूरी कर सकेंगे। 5 कामों पर 1 से 5 स्टार तक रेटिंग दे पाएंगे पंचायत के रहवासी अपने प्रधान को 5 कामों पेयजल, सड़क, सफाई, रोजगार और शौचालय के काम पर रेटिंग दे सकेंगे। रेटिंग 1 से 5 स्टार तक की होगी। 1 स्टार यानी सबसे खराब और 5 स्टार यानी सबसे अच्छा। जो भी रहवासी रेटिंग देगा, उसका नाम गोपनीय ही रहेगा। मतलब, कोई ये कभी नहीं देख पाएगा कि किस व्यक्ति ने क्या रेटिंग दी है। अपने प्रधान को रेटिंग देने के लिए यहां क्लिक करें। तत्काल लाइव रिजल्ट भी देख सकेंगे दैनिक भास्कर एप पर नए सेगमेंट की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सबमिट करेंगे, उसी समय आपको अपने गांव के प्रधान को जनता द्वारा दी गई कुल औसत रेटिंग दिखाई देगी। यानी एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने प्रधान के काम से कितनी संतुष्ट है। प्रधान रेटिंग की खासियत ये है रेटिंग की पूरी प्रोसेस
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारा शहर विवाद: हाईकोर्ट ने याचिका सुनने से किया इनकार:सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने का दिया हवाला
    Next Article
    देवरिया में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:घर के सामने सड़क पार करते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment