Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में मौसम ने बदली-करवट, बारिश के साथ पड़े ओले:तापमान में आयी गिरावट, जगह-जगह उखड़ गए पेड़, गिरा रोड इंडिकेशन बोर्ड

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ आसमान में अंधेरा छा गया और गाड़ियों की लाइट जल उठी। वाराणसी में जोरदार बारिश के साथ ही साथ ओले भी पड़े। फिलहाल वाराणसी में अभी भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से मौसम बदल गया है। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है। वाराणसी में बारिश से जुड़ी तस्वीरें… दोपहर बाद अचानक बदला मौसम वाराणसी में दोपहर 2 बजे के साथ अचानक से मौसम ने करवट ले ली। दोपहर 2 बजे तक वाराणसी में तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच था। वहीँ शाम के 6 बजे तापमान 33 डिग्री है। ये तापमान बारिश के समय 21 डिग्री पर पहुंच गया था। वाराणसी में अचानक नम हवाएं चलने लगीं। इसके बाद धूल भरी आंधी शुरू हुई और आसमान में काले बादल छाने लगे। जिसके बाद बारिश शुरू हुई और यह बारिश अपने साथ ओले भी लेकर आई। जिन्हे लोग हाथ में लेकर देखते दिखाई दिए। वाराणसी में अभी तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। वर्षा लगातार जारी है और हवाएं चल रही हैं। साथ बिजली चमक रही है। गिरे कई पेड़ और साइन बोर्ड वाराणसी में इस दौरान ग्रामीण इलाकों में कई पेड़ धाराशायी हुए और कई पेड़ की टहनियां टूटकर सड़क पर आ गिरीं। वहीं लहुराबीर पर पिशाचमोचन जाने वाले रस्ते के पास लगे रोड साइन बोर्ड अचानक से सड़क पर आ गया। जिसमें एक ई-रिक्शा फंस गया। वहीं नदेसर क्षेत्र में एक कार पर पेड़ टूटकर गिर गया। गनीमत थी की किसी को चोट नहीं आयी। 4 मई तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो - प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले 5 दिन यानी 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। गर्मी और लू से राहत मिलेगी। तापमान 3-4°C तक गिरेगा। हालांकि, दिन में धूप की वजह से उमस जैसे हालात बन सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में गरज के साथ झमाझम बारिश:दिन में छाया अंधेरा, 2 घंटे तक रहेगा थंडर क्लाउड का असर
    Next Article
    महिला ने कोर्ट में पेशकार पर किया हमला:तारीख 6 महीने आगे बढ़ाने का दबाव बना रही थी, मना करने पर भड़की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment