Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्य कर्मचारी महासंघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला:पुरानी पेंशन सहित कई मांगों पर आंदोलन की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को पूर्वांचल दौरे के दौरान बलिया पहुंचे महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने साफ किया कि यदि कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे चुप नहीं बैठेंगे और सरकार से 'दो-दो हाथ' करने के लिए तैयार हैं। बलिया में पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में रामलाल यादव ने अपनी मांगों की फेहरिस्त गिनाई। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को फिर से लागू करने की मांग सबसे प्रमुख है। इसके साथ ही, आठवां वेतनमान लागू करने की मांग पर भी महासंघ अडिग है।कर्मचारियों का 8 महीने का रुका हुआ महंगाई भत्ता (DA) तुरंत जारी करने की मांग की गई है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश वापस लेने और सर्विस वेटेज (सर्विस जोड़ने) से संबंधित मामलों के समाधान पर भी जोर दिया गया है।रामलाल यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारी महासंघ आंदोलन की पूरी तैयारी कर चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है, तो दिल्ली में एक बड़ी रैली की जाएगी। वहीं, राज्य सरकार से जुड़ी मांगों को लेकर लखनऊ में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष ने दो टूक कहा, "हम सरकार को चेताने आए हैं। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम संघर्ष करेंगे। बिना संघर्ष किए हम मानने वाले नहीं हैं।" उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के इस दौरे का मकसद कर्मचारियों और पदाधिकारियों को लामबंद करना है, ताकि आने वाले समय में एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौसम बिगड़ने की वजह से सीएम योगी का रूट बदला:अब सड़क मार्ग से राम मंदिर जाएंगे, शिव मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे
    Next Article
    बलिया दोहरा हत्याकांड, चार दिन बाद भी आरोपी फरार:पत्नी और सास की हत्या, ससुर-बेटे को भी किया था घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment