Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसम बिगड़ने की वजह से सीएम योगी का रूट बदला:अब सड़क मार्ग से राम मंदिर जाएंगे, शिव मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे

    11 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे, जहां दर्शन-पूजन करेंगे। हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर परिसर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के मूवमेंट को देखते हुए उनके रूट पर आवागमन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज राम मंदिर के परकोटे में निर्मित शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। यह शिव मंदिर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में यज्ञशाला के सामने स्थित है। मंदिर में करीब 5 फीट का शिवलिंग विराजमान है। ध्वजारोहण के बाद राम मंदिर परिसर में मौजूद करीब 800 अतिथियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रस्थान द्वार D-2 का शीशा तेज हवा के कारण टूट गया था। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल उसे हटाने का कार्य शुरू कर दिया। यह घटना मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले हुई। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री के रूट में भी बदलाव किया गया। अब वे एयरपोर्ट से टेढ़ी बाजार होते हुए सड़क मार्ग से राम मंदिर पहुंचेंगे, जबकि पहले उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरना प्रस्तावित था। सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से पहले दूल्हे की मौत:सड़क हादसे में हो गया था घायल, बरेली से बारात लेकर शाहजहांपुर पहुंचा था
    Next Article
    राज्य कर्मचारी महासंघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला:पुरानी पेंशन सहित कई मांगों पर आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment