Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान:सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए शत-प्रतिशत पंजीकरण पर जोर

    21 hours ago

    1

    0

    बलिया जनपद की प्रत्येक 940 ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में कृषि विभाग, राजस्व विभाग और विकास विभाग के कर्मचारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) त्रिभुवन ने राजस्व ग्राम धरहरा और जीरा बस्ती का निरीक्षण कर कृषि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य का पर्यवेक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेखपाल, पंचायत सहायक और कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित मिले। जीरा बस्ती में 14 और धरहरा में 13 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बन चुकी थी, और अन्य किसान भी पंजीकरण करा रहे थे। सभी किसानों से शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की गई। साथ ही, राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। सीआरओ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 'मिशन मोड' पर किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार, अब किसानों को किसान सम्मान निधि, गेहूं खरीद, बीज, खाद सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही दिए जाने की अपेक्षा है। इसलिए, सभी किसानों से शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि बलिया में कुल 4,55,000 किसान हैं, जिनमें से 3,20,000 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। शुक्रवार को 3,000 से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई। अभी भी एक लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण शेष है। फार्मर रजिस्ट्री का अर्थ है सभी किसानों की भूमि खतौनी को उनके आधार कार्ड से लिंक करना। इस कार्य के पर्यवेक्षण के लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और उप निदेशक कृषि सहित जनपद के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे ग्राम पंचायत में आयोजित कैंप में अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, अन्यथा वे खाद, बीज, किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। सीआरओ ने यह भी बताया कि यदि राजस्व, कृषि और विकास विभाग का कोई कर्मचारी प्रतिदिन कम से कम 10 फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराता है, तो उसे दंडित किया जाएगा और कठोर कार्यवाही की जाएगी। यदि जन सेवा केंद्र फार्मर रजिस्ट्री बनाने में सहयोग नहीं करते हैं, तो उनकी आईडी बंद कर उनका जन सेवा केंद्र बंद करा दिया जाएगा। ग्राम प्रधानों और किसान संगठनों से भी अपील की गई है कि वे बलिया जनपद में सभी किसानों की शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने में सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर विवाद:10 दिन में मकान के कागज जमा करने का आदेश; सालों से रह रहे लोगों को घर उजड़ने का डर
    Next Article
    600 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई जांच:हरदोई में मिशन शक्ति 5.2 के तहत स्वास्थ्य विभाग ने दी सुविधाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment