Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    600 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई जांच:हरदोई में मिशन शक्ति 5.2 के तहत स्वास्थ्य विभाग ने दी सुविधाएं

    19 hours ago

    1

    0

    हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.2 अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की है। 'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' के अंतर्गत जनपद में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं को जांच, परामर्श और चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की गईं। इन शिविरों में कुल 611 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें उचित परामर्श व उपचार दिया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावनाथ पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय पर पहचान के लिए 397 महिलाओं के मुफ्त अल्ट्रासाउंड किए गए। जननी सुरक्षा योजना के तहत 109 गर्भवती महिलाओं को पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, 102 एम्बुलेंस सेवा द्वारा 33 महिलाओं को प्रसव के लिए निःशुल्क अस्पताल लाया गया और प्रसव के बाद घर वापस छोड़ा गया। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 37 महिलाओं को अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन की सुविधा भी दी गई। उच्च स्तरीय चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि इस अभियान के दौरान केवल मातृत्व स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि सामान्य स्वास्थ्य और गैर-संचारी रोगों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के तहत 690 महिलाओं की एनसीडी (NCD) स्क्रीनिंग की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच कर उन्हें इनसे बचाव की जानकारी दी गई। डॉ. पांडेय ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य प्रत्येक महिला तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की वंचित महिलाओं को उनके घर के पास ही उच्च स्तरीय चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान:सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए शत-प्रतिशत पंजीकरण पर जोर
    Next Article
    रामपुर में 50 से अधिक स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण:डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना से सुरक्षा, अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment