Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद की नेमप्लेट पर चलाई चप्पल:BJP महिला मोर्चा ने नरेश उत्तम के घर के बाहर जमकर की नारेबाजी, महिला आरक्षण बिल पास न होने का विरोध

    1 hour ago

    1

    0

    संसद में महिला आरक्षण अधिनियम बिल पास न होने के बाद कानपुर में भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आई। बीजेपी की कार्यकर्ताओं ने दामोदर नगर स्थित सपा सांसद नरेश उत्तम के आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी की और सांसद के घर के बाहर विरोध जताया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने गेट पर लगी नेम प्लेट पर चप्पल मारकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोट करने वाली पार्टियां महिला विरोधी हैं। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के मुद्दे पर विपक्ष ने नकारात्मक भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा सांसदों का रुख दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। बीजेपी की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि जनता ऐसे महिला विरोधियों को सबक जरूर सिखाएगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में स्कूलों की टाइमिंग बदली:दोपहर 12 बजे तक चलेंगे विद्यालय, 20 अप्रैल से लागू होगा नया समय
    Next Article
    जिस दुकान पर अखिलेश ने चाय पी, वहां छापा:फतेहपुर फूड विभाग ने दी सीज करने की धमकी, दुकानदार बोला- अखिलेश भैया के चाय पीने के कारण कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment