Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में पेट्रोल-डीजल की अफवाहें:पंपों पर लगीं लंबी कतारें, प्रशासन बोला- पर्याप्त स्टॉक मौजूद

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। अचानक बढ़ी खपत ने आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव डाला, लेकिन जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह वास्तविक कमी नहीं, बल्कि घबराहट में की गई खरीदारी (पैनिक बाइंग) का परिणाम है। रविवार (12 अप्रैल) और मंगलवार (14 अप्रैल) को ऑयल डिपो बंद रहने के कारण पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बाधित हुई थी। इसका असर गुरुवार (16 अप्रैल) को दिखाई दिया, जब जिले के 41 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और 37 पंपों पर डीजल का स्टॉक खत्म हो गया, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब बुधवार (15 अप्रैल) को सामान्य औसत से कहीं अधिक बिक्री दर्ज की गई। आमतौर पर रोजाना लगभग 92 हजार लीटर पेट्रोल और 1.41 लाख लीटर डीजल की खपत होती है, लेकिन इस दिन 1.52 लाख लीटर पेट्रोल और 1.83 लाख लीटर डीजल बिक गया। इस असामान्य मांग ने अस्थायी रूप से आपूर्ति को असंतुलित कर दिया। हालांकि, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आपूर्ति बढ़ा दी है। गुरुवार दोपहर तक जिले में 3.06 लाख लीटर पेट्रोल और 3.37 लाख लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध था। गोंडा, लखनऊ और देवरिया के बैतालपुर डिपो से बड़ी संख्या में तेल टैंकर जिले में पहुंच चुके हैं, और कई अन्य टैंकर रास्ते में हैं। घाघराघाट मार्ग पर भारी वाहनों के प्रतिबंध के कारण टैंकरों को वैकल्पिक मार्गों से लाया जा रहा है, जिससे आपूर्ति में कुछ देरी हुई। प्रशासन अब इस प्रक्रिया को तेजी से दुरुस्त कर रहा है और तेल कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है। उपलब्ध स्टॉक दैनिक जरूरत से अधिक है और स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानी समझकर कीटनाशक पीने से महिला की मौत:जालौन के ददरी खरका गांव में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बेटे की हत्या करने वाले पूर्व फौजी को उम्रकैद:शराब का विरोध करने पर 14 साल के बेटे को लाइसेंसी पिस्टल मारी थी गाेली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment