Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरी विवाद में भांजे ने मामा की हत्या:प्रयागराज में समझौते के दौरान सिर पर मारी लाठी, उपचार के दौरान तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के बोंगी गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे बकरी विवाद में भांजे ने मामा की हत्या कर दी। बकरियों के घर में घुसने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा समझौते के दौरान खूनी संघर्ष में बदल गया। भांजे ने अपने मामा के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान निसार अहमद (उर्फ बड़का) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी भांजे का नाम गुड्डू पुत्र शहीद है। समझौते के दौरान किया वार जानकारी के अनुसार, सलमान पुत्र शहीद की बकरियां हुसैन पुत्र निसार अहमद के घर में घुस गईं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हालांकि, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया और समझौते की बात शुरू हुई। समझौता कराने के लिए दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्ग मौके पर जुटे। इसी दौरान हुसैन के पिता निसार अहमद भी वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान एक बार फिर विवाद बढ़ गया। इसी बीच पीछे से आए भांजे गुड्डू ने अपने मामा निसार अहमद के सिर पर लाठी से जोरदार वार कर दिया। उपचार के दौरान तोड़ा दम हमले में निसार अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सारंगापुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान और थाना प्रभारी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिराथू सीट पर केशव प्रसाद मौर्य भाजपा की पहली पसंद:बसपा में पीपी चौरसिया पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक पल्लवी पटेल का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    बागपत कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी का प्रदर्शन:रमाला पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment