Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी का प्रदर्शन:रमाला पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष चमन कंडेरा और एडवोकेट राजकुमार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में थाना रमाला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए। प्रदर्शन कर रहे लोगो ने पुलिस पर नाबालिग लड़की के साथ मारपीट, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न और एक अन्य मामले में निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित दो अलग-अलग प्रार्थना पत्र भी सौंपे गए। पहले प्रार्थना पत्र में असारा गांव की एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि पुलिस जांच के लिए उसके घर पहुंची थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसकी मां के साथ अभद्रता की। जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो उसे थप्पड़ मारकर गिरा दिया गया। लड़की का आरोप है कि उसे थाने ले जाकर मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ भाई को भी पुलिस ने प्रताड़ित किया। दूसरे शिकायती पत्र में रमाला थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, शोर मचाने पर कुछ अन्य लोगों ने भी उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि उसके पति से जबरन अंगूठा लगवाकर गलत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। धरने की सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की शिकायतें सुनीं और अपर पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले की जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है वही कोतवाली प्रभारी सूर्य दीप का कहना है की यह आरोप निराधार है इस मामलों में नियम अनुसार कार्रवाई की जा चुकी है
    Click here to Read more
    Prev Article
    बकरी विवाद में भांजे ने मामा की हत्या:प्रयागराज में समझौते के दौरान सिर पर मारी लाठी, उपचार के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    चित्रकूट में आनंद डायग्नोस्टिक सेंटर सील:स्वास्थ्य विभाग ने अनियमितताएं मिलने पर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment