Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP विधायक बृजभूषण के काफिले पर डंपर चढ़ाने की कोशिश:महोबा में ड्राइवर-खलासी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

    16 hours ago

    1

    0

    महोबा में चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के काफिले पर डंपर से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। विधायक के प्रतिनिधि उदित राजपूत की तहरीर पर खरेला थाना पुलिस ने डंपर चालक और उसके खलासी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि खरेला थाना क्षेत्र में हुई थी। जानकारी के अनुसार, विधायक बृजभूषण राजपूत हमीरपुर के मुस्करा क्षेत्र में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। संकट मोचन मंदिर के पास सामने से आ रहे केला लदे तेज रफ्तार डंपर (MH-19-CX-8255) ने कथित रूप से उनके वाहन को निशाना बनाकर टक्कर मारने का प्रयास किया। विधायक के चालक रविकांत की सतर्कता से उनकी कार सड़क से नीचे उतर गई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, अनियंत्रित डंपर ने पीछे चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में विधायक के सरकारी गनर श्याम सिंह, निजी गार्ड किशनपाल और चालक जितेंद्र घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे डंपर चालक कुंदन महाजन और उसके साथी को पकड़ लिया। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। इसके साथ ही वादी उदित राजपूत के बयान दर्ज किए गए और आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन भी कराया गया। विधायक बृजभूषण राजपूत ने आशंका जताई है कि जल शक्ति विभाग के भ्रष्ट ठेकेदारों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें पिछले दो-तीन महीनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। पुलिस इस एंगल को भी जांच में शामिल कर मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में विवाहिता को बच्चों संग घर से निकाला:दहेज में कार और 5 लाख रुपये मांगने का आरोप, केस दर्ज
    Next Article
    खुद को पत्रकार बताने वाले पर दुष्कर्म का केस:सीतापुर में दर्ज FIR लखनऊ के हसनगंज थाने ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment