Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में विवाहिता को बच्चों संग घर से निकाला:दहेज में कार और 5 लाख रुपये मांगने का आरोप, केस दर्ज

    14 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के बंधुआकलां थानाक्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। एक विवाहिता को कथित तौर पर स्विफ्ट डिजायर कार और व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया गया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जमुआए रतन ग्राम निवासी रुखसार बानो (पुत्री जियाउल्ला) का निकाह 7 मार्च 2021 को सैनुद्दीन खान (पुत्र लुकमान खान) से हुआ था। रुखसार वर्तमान में बंधुआकलां थाना क्षेत्र के बरमजीतपुर में रह रही थीं। उनके पिता ने निकाह में 1,11,000 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल दी थी। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दिए गए दहेज से असंतुष्ट थे। पति सैनुद्दीन खान, सास अवतुला, ससुर लुकमान खान, जेठ मोईन खान और जेठानी नूर सुबा पर लगातार एक सुविजायर कार और सैनुद्दीन के रोजगार के लिए 5 लाख रुपये नकद मांगने का आरोप है। पीड़िता ने जब अपने पिता को इन मांगों के बारे में बताया, तो उनके बीमार पिता ने ससुराल आकर गाड़ी और इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता व्यक्त की। इसके बाद ससुराल वालों का कथित उत्पीड़न और बढ़ गया। 10 मई को ससुराल वालों ने रुखसार बानो को कथित तौर पर बेरहमी से पीटा, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि उसी रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच पति सैनुद्दीन खान पीड़िता और उसके मासूम बच्चों को गाड़ी में बैठाकर मायके (बरमजीतपुर) से कुछ दूरी पर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। जाते समय उसने कथित तौर पर धमकी दी कि जब तक उसके पिता दहेज की मांग पूरी नहीं करेंगे, तब तक वह उसे वापस नहीं ले जाएगा। पीड़िता ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच उपनिरीक्षक नासिर कुरैशी को सौंपी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में महिला से चेन स्नैचिंग:बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार, मां के साथ लौट रही थी घर
    Next Article
    BJP विधायक बृजभूषण के काफिले पर डंपर चढ़ाने की कोशिश:महोबा में ड्राइवर-खलासी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment