Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुद को पत्रकार बताने वाले पर दुष्कर्म का केस:सीतापुर में दर्ज FIR लखनऊ के हसनगंज थाने ट्रांसफर

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में खुद को पत्रकार बताने वाले एक तथाकथित पत्रकार के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 2 जुलाई की रात को मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सीतापुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। प्रारंभिक जांच में घटना का स्थान लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र का सामने आने पर केस को विवेचना के लिए लखनऊ कमिश्नरेट के हसनगंज थाने स्थानांतरित कर दिया गया है। अब मामले की आगे की जांच हसनगंज पुलिस करेगी। रिश्तेदारी का फायदा उठाकर वारदात का आरोप पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी रंजीत सिंह राठौर जो खुद को पत्रकार बताता है, परिचित होने के कारण लखनऊ स्थित रिश्तेदार के घर पहुंचा। आरोप है कि वह अपने साथ आम का शेक लेकर आया, जिसमें पहले से नशीला पदार्थ मिलाया गया था। शेक पीने के बाद नाबालिग और घर में मौजूद एक महिला बेहोश हो गईं। बेहोशी का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने का आरोप शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों के अचेत होने के बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद परिजनों के पहुंचने पर दोनों बेसुध हालत में मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना पूरी तरह सुनियोजित थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, जांच लखनऊ पुलिस को सौंपी गई पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सीतापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच में सामने आया कि कथित घटना लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र की है। इसके बाद विधिक प्रक्रिया के तहत विवेचना लखनऊ कमिश्नरेट के हसनगंज थाने को स्थानांतरित कर दी गई है। हसनगंज पुलिस अब मामले में मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य, घटनास्थल से जुड़े प्रमाण और संबंधित लोगों के बयान दर्ज करेगी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक बृजभूषण के काफिले पर डंपर चढ़ाने की कोशिश:महोबा में ड्राइवर-खलासी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
    Next Article
    चित्रकूट में नलकूप चालू करते समय युवक की मौत:करंट लगने से हुआ हादसा, दो माह पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment