Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग महिला और युवक से 7.63 लाख की ठगी:दोगुने और आठ गुने पैसे करने का लालच देकर की धोखाधड़ी

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी और जाजमऊ थाना क्षेत्रों में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक से कुल 7.63 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पहला मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। मंगलाविहार निवासी आशीष सिंह, जो कांशीराम अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि नवंबर 2025 में उन्हें एक कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम केडी कृष्णा बताया और कंपनी का नाम एक्स बी.टी ब्रोकर कॉम बताया। आरोपी ने आशीष को 10 हजार रुपये के निवेश पर 80 हजार रुपये लौटाने का लालच दिया। इस लालच में आकर आशीष ने ऑनलाइन माध्यम से कई बार में कुल 3 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जब उन्हें 8 गुना राशि नहीं मिली, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया। दूसरा मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र से संबंधित है। पीड़िता देवनी ने बताया कि जाजमऊ निवासी अमर केसरी का उनके घर आना-जाना था, जिससे उनकी अच्छी जान-पहचान हो गई थी। अमर केसरी ने उन्हें दो साल में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। देवनी ने अमर केसरी को कई किस्तों में कुल 4.63 लाख रुपये दिए। अमर केसरी की मृत्यु के बाद, आरोपी प्रदीप वर्मा ने फोन उठाना बंद कर दिया और अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि प्रदीप वर्मा ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके उनके साथ धोखाधड़ी की है। पीड़िता ने आरोपी के बारे में कई लोगों से जानकारी जुटाई, जिससे उन्हें जाजमऊ क्षेत्र में प्रदीप वर्मा के दो कार्यालयों के बारे में पता चला। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लिया है और उनकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटघर पुलिस ने रंगदारी वसूलने वाला आरोपी दबोचा:मुकदमे से नाम हटवाने के नाम पर 1.70 लाख रुपए वसूले
    Next Article
    एसपी ने सोनौली सीमा का किया निरीक्षण:महराजगंज में भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment