Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही ब्लॉक में करोड़ों की शिक्षा निधि घोटाले का आरोप:विनय दुबे ने आरटीआई के जरिए मांगा ब्योरा, बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की कमी

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही के भदोही ब्लॉक में शिक्षा निधि के दुरुपयोग को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। समाजसेवी विनय राजू दुबे ने दावा किया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कुछ हेडमास्टरों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की निधि में गड़बड़ी की जा रही है। आरोप है कि यह धनराशि क्षेत्र के सैकड़ों स्कूलों में विकास कार्यों और शैक्षणिक संसाधनों पर खर्च के लिए निर्धारित है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात ठीक नहीं हैं। कई विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की कमी बनी हुई है, जबकि कागजों में भारी खर्च दर्शाया जा रहा है। स्पष्ट जानकारी न मिलने पर समाजसेवी ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने पूछा है कि शिक्षा निधि किन-किन स्कूलों में और किस मद में खर्च की गई। इस दौरान विनय राजू दुबे ने कहा कि आरटीआई के माध्यम से जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित अधिकारियों और हेडमास्टरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडे ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामला संज्ञान में आने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में नई प्रबंध समिति का गठन:रामजीवन सिंह बने सभापति, प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित
    Next Article
    आजमगढ़ होमगार्ड परीक्षा का अधिकारियों ने लिया जाएगा:सुरक्षा व्यवस्था के किए गए व्यापक इंतजाम, अभ्यर्थी बोले कठिन था प्रश्न पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment