Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ होमगार्ड परीक्षा का अधिकारियों ने लिया जाएगा:सुरक्षा व्यवस्था के किए गए व्यापक इंतजाम, अभ्यर्थी बोले कठिन था प्रश्न पत्र

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में 13 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा तीन दिवसीय यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। आज दूसरे दिन प्रथम पाली की परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थियों की जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद इन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई। जहां सभी परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की भारी भीड़ लगी रही। जिले के डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ अनिल कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रत्येक पाली में 58008 अभ्यर्थी पंजीकृत है। जिनके लिए सभी केंद्र पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। होमगार्ड की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार का प्रश्न पत्र काफी कठिन था। सुरक्षा व्यवस्था के किए गए थे व्यापक इंतजाम जिले में आज प्रथम पाली की परीक्षा में 5808 परीक्षार्थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में 13 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, आधा दर्जन से अधिक सीओ, हर परीक्षा केंद्र पर तीन इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षक, कांस्टेबल सहित महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जिले के डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही ब्लॉक में करोड़ों की शिक्षा निधि घोटाले का आरोप:विनय दुबे ने आरटीआई के जरिए मांगा ब्योरा, बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों की कमी
    Next Article
    रामपुर में गैंगरेप व ब्लैकमेलिंग का आरोपी समेत 4 गिरफ्तार:घर से पकड़े गए युवक के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment