Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु गैस लीक हादसे में मौतों का आंकड़ा 9 पहुंचा, सभी महिलाएं; इनमें 7 ओडिशा और 2 असम की थीं

    14 hours ago

    2

    0

    तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी सीफूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट यूनिट में गैस रिसाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी मृतक महिलाएं हैं। इनमें 7 महिलाएं ओडिशा और 2 असम की रहने वाली थीं। हादसा 21 जून को पेरियापालयम के पास कन्निगापैर स्थित फैक्ट्री में हुआ था। 69 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें 27 वेल्स अस्पताल, 18 वेंकटेश्वर अस्पताल, 11 राजीव गांधी सरकारी अस्पताल और 13 स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। दो लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पीड़ितों को सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी, सीने में दर्द, आंखों में जलन जैसी दिक्कतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गैस रिसाव की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश की फार्मा सिटी में आग, 2 मजदूरों की मौत आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले की पारवाड़ा फार्मा सिटी स्थित दक्षिण एनर्जी कंपनी में मंगलवार को भीषण आग लग गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे के कारणों की जानकारी ली और घायल मजदूरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने को कहा। जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। हालांकि, इस्तीफे की वजह फिलहाल नहीं बताई गई है। जॉर्ज कुरियन केरल में भाजपा के सीनियर नेता हैं। वे 1980 में पार्टी की स्थापना के समय से ही इसके सदस्य हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुके हैं। उन्हें जून 2024 में मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। उनके पास अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी थी। वे अगस्त 2024 से जून 2026 तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य भी रहे। उन्होंने कई बार केरल राज्य विधानसभा चुनाव भी लड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में बोलेरो पलटने से 3 मजदूरों की मौत; 9 लोग घायल आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार सुबह बोलेरो पलटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। हादसा अनापर्थी के पास रात करीब 2 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, सभी मजदूर गुंटूर जिले के कोल्लुरू में बाड़ लगाने का काम पूरा कर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मसाकापल्ली बालू, मुरामल्ला राजकुमार और ताथापुडी राजेश के रूप में हुई है। घायलों को पेद्दापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूर पूर्वी गोदावरी जिले के सम्मरलकोटा क्षेत्र के गुम्माडीवेडी गांव के रहने वाले थे। वाहन अनापर्थी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्ना हजारे आरटीआई नियमों को लेकर 5 जुलाई से अनशन करेंगे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी है कि आरटीआई नियमों में 12 जून को किए गए बदलाव तुरंत वापस नहीं लिए गए तो वे 5 जुलाई से अहिल्यानगर जिले के रालेगण सिद्धि में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में हजारे ने कहा कि महाराष्ट्र आरटीआई नियम, 2026 आरटीआई कानून की धार कमजोर करेंगे और नागरिकों को सूचना से दूर करेंगे। हजारे ने कहा कि सरकार को नई पाबंदियां लगाने के बजाय सरकारी विभागों में स्वैच्छिक सूचना प्रकटीकरण मजबूत करना चाहिए। दिल्ली में वाल्मीकि बस्ती में झुग्गियों में आग लगी, कोई हताहत नहीं दिल्ली में तकिया काले खान इलाके की वाल्मीकि बस्ती में झुग्गियों में आग लग गई। दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एयर इंडिया में प्रदीप सिंह खरोला की वापसी, पूर्व CMD को चेयरमैन का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया एयर इंडिया के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) प्रदीप सिंह खरोला की कंपनी में वापसी हुई है। एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, उन्हें चेयरमैन का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। खरोला 2017 से 2019 तक एयर इंडिया के CMD रहे थे। इसके बाद वे नागरिक उड्डयन सचिव बने। एयर इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया में भी उनकी भूमिका रही थी। खरोला की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब एयर इंडिया में शीर्ष स्तर पर बदलाव की तैयारी चल रही है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेकर और CEO कैंपबेल विल्सन पहले ही आने वाले महीनों में पद छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने 17 में से 16 सीटें जीतीं उधर सोमवार को आए महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव रिजल्ट में 17 सीटों में से 16 पर महायुति गठबंधन ने जीत दर्ज की है। भाजपा को 11, शिवसेना को 3 और एनसीपी को 2 सीटें मिलीं। विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) का खाता भी नहीं खुला। सिर्फ नासिक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते ने महायुति प्रत्याशी को हराकर उलटफेर किया। नासिक सीट पर शिवसेना उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को 248 वोट मिले, जबकि निर्दलीय गोकुल गीते को 357 वोट मिले। गीते ने 109 वोटों से जीत हासिल की। हालांकि जीत के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में एसोसिएट सदस्य के रूप में शामिल होने का ऐलान कर दिया। स्टारलिंक जैसी कंपनियों को लाइसेंस के बाद केंद्र से सुरक्षा मंजूरी लेनी होगी केंद्र सरकार ने सैटेलाइट संचार कंपनियों के लिए कड़े नियमों का मसौदा जारी किया है। इसके तहत स्टारलिंक, यूटेलसैट वनवेब और जियो सैटकॉम जैसी कंपनियां सिर्फ दूरसंचार विभाग का लाइसेंस मिलने के आधार पर सेवाएं शुरू नहीं कर सकेंगी। स्पेक्ट्रम आवंटन के बाद भी उन्हें सुरक्षा मंजूरी और केंद्र सरकार की स्पष्ट अनुमति लेनी होगी। मसौदा नियमों के अनुसार सैटेलाइट फोन और ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने से पहले रेडियो उपकरणों की स्थापना के लिए भी आवश्यक मंजूरियां लेनी होंगी। डीओटी ने नियमों पर सुझाव देने के लिए 30 दिन का समय दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा:21 जून को राज्यसभा कार्यकाल खत्म हुआ था; भाजपा ने दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया
    Next Article
    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर, माता-पिता और बेटी की हत्या:बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार; दोनों से मिलने फ्लैट में पहुंचा था परिवार, वहीं शव मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment