Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में महिला ने कुएं में फेंके दो बच्चे, एक की मौत

    12 hours ago

    2

    0

    कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में 28 साल की महिला ने अपने साढ़े 3 साल के बेटे और देवरानी के 3 साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया। घटना 19 सितंबर दोपहर पेरने गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, महिला नूरुन्निसा का पति से फोन कॉल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को घर के पास कुएं में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन देवरानी के बेटे की मौत हो गई। नूरुन्निसा के बेटे को इलाज के लिए मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उप्पिनंगडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं दिल्ली के उत्तर जिले के अलीपुर इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिर गया। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई मलबे में फंसा। घटना के समय मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम के साथ 4 एंबुलेंस, दमकल की गाड़ी और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि इमारत में लिंटल का काम चल रहा था। इसी दौरान उसे सहारा देने वाली शटरिंग की बल्लियां खिसक गईं, जिससे ढांचा गिर गया। सभी मजदूर सुरक्षित हैं। केरलम में ट्रक और दो कारों की टक्कर, 6 घायल; एक की हालत गंभीर; सभी एक ही परिवार के केरलम के कासरगोड में रविवार सुबह दो कारों की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार 6 लोग घायल हो गए, इनमें एक की हालत गंभीर है। हादसा रात करीब 1 बजे कन्याप्पाडी के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों कारें कुंबला की ओर से आ रही थीं, तभी सामने से आ रहे लकड़ियां लदे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया। बडियाडुक्का पुलिस के मुताबिक, हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों का दावा है कि दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं और एक-दूसरे से रेस कर रही थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों कारों में कुल 9 लोग सवार थे और सभी एक ही परिवार के थे। वे किसी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों के परिवार के सदस्यों को बुलाया है। फिलहाल मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है। सीनियर जर्नलिस्ट पायल मेहता का निधन, मुंबई में अचानक तबीयत बिगड़ी; PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक सीनियर जर्नलिस्ट पायल मेहता की रविवार सुबह मुंबई में अचानक मौत हो गई। वह 46 साल की थीं। मुंबई दौरे के दौरान सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। पायल CNN-News18 की पत्रकार थी और संसद, सरकार और BJP से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करती थीं। पायल मेहता की मौत पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विपक्ष के नेचा राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने शोक जताया। मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास करंट से 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत, 4 घायल मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति पंडाल के पास रविवार देर रात करंट लगने की घटना में 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। घटना रात करीब 2:20 बजे कालाचौकी के दत्ताराम लाड मार्ग पर हुई, जहां गणपति उत्सव के चलते बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना की सूचना सुबह 2:42 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड को मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस, BEST और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को मसिना अस्पताल और ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया। मसिना अस्पताल में 8 साल की रघनी घनश्याम यादव को मृत घोषित किया गया। किरण अकबर नाइक (19), तन्वी नरश हांडे (19), साहिल संदीप तारे (19) और रुही सिंह (12) का इलाज चल रहा है। वहीं ग्लोबल अस्पताल में भर्ती एक महिला की भी मौत हो गई। उसकी पहचान अभी सामने नहीं आई है। दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द; 200 यात्री एयरपोर्ट पर फंसे दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY217 शनिवार शाम तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गई। फ्लाइट रात 9:15 बजे उड़ान भरने वाली थी। करीब 200 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और कई घंटे बाद फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई। यात्रियों के मुताबिक, उन्हें विमान में सवार होने के बाद बताया गया कि बोइंग 787 विमान में तकनीकी समस्या है। इसके बाद क्रू ने यात्रियों को विमान से उतार दिया। कई घंटे इंतजार के बाद एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द करने की घोषणा की। दिल्ली पुलिस ने नकली बैंक अकाउंट के जरिए साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया, 3 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले नेटवर्क का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सनी, जैद और घनी खान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई फर्जी रिफंड के नाम पर ₹47,971 की ठगी की शिकायत के बाद की गई। मामले में शिकायतकर्ता गोपाल कृष्ण ने फेसबुक पर ड्राय फ्रूट्स का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ऑर्डर किया था। बाद में ठगों ने उसे वॉट्सऐप पर संपर्क किया और कहा कि ऑर्डर डिलीवर नहीं हो सकता, इसलिए रिफंड दिया जाएगा। कॉलर के बताए तरीके से प्रक्रिया पूरी करने पर उसके बैंक अकाउंट से ₹47,971 की अनधिकृत ट्रांजैक्शन हो गई। यूजीसी रोलबैक महापंचायत फिलहाल टाल दी गई, जेपी नड्डा से बैठक के बाद फैसला दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली 'यूजीसी रोलबैक सवर्ण महापंचायत' फिलहाल टाल दी गई है। यह फैसला केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के बीच हुई मुलाकात के बाद लिया गया। यह बैठक प्रदर्शन शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले जेपी नड्डा के घर पर हुई। इसमें करणी सेना और अन्य संगठनों के कई प्रतिनिधि शामिल थे, साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने बताया कि बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और अगले तीन हफ्तों में उनके साथ दोबारा बैठक की जाएगी। यह प्रदर्शन आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी के नए नियमों (2026) के विरोध में बुलाया गया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, और दिल्ली हाई कोर्ट ने भी पुलिस के इस फैसले के खिलाफ तुरंत सुनवाई करने से मना कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेलंगाना में 2 SBI एटीएम में चोरी, VIDEO:गैस कटर से काटकर पैसे निकाले; चोरों ने महिलाओं के कपड़े पहने थे
    Next Article
    खबर हटके- चेहरा किराए पर देकर लाखों की कमाई:500 मगरमच्छ वाली नदी में ओलिंपिक गेम्स; लंगर में बंटेंगे आईफोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment