Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत के खिलाफ सीरीज में ब्रूक होंगे इंग्लैंड के कप्तान:कोल्स को पहली बार टीम में मौका, आयरलैंड की टीम भी घोषित

    1 day ago

    1

    0

    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। टीम में 22 साल के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को भी पहली बार शामिल किया गया है। आयरलैंड ने विकेटकीपर बल्लेबाज लॉरकन टकर को टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया है। 29 साल के टकर इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने वाले पॉल स्टर्लिंग की जगह लेंगे।उनका पहला असाइनमेंट 26 और 28 जून को बेलफास्ट के स्टॉर्मॉन्ट मैदान पर भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज होगी। आयरलैंड के 5 बॉलर चोटिल भारत सीरीज से पहले आयरलैंड की टीम चोटों से जूझ रही है। टीम के पांच प्रमुख तेज गेंदबाज जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर), मार्क अडेयर (एब्डॉमिनल इंजरी), कर्टिस कैंफर (हाथ में फ्रैक्चर), बैरी मैकार्थी (लिगमेंट इंजरी) और जॉर्डन नील (कंधा व पैर) चोटिल होकर बाहर हैं। स्टर्लिंग चोट के कारण टीम से बाहर हैं। टकर इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भी स्टर्लिंग की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। छह नए चेहरे, युवा खिलाड़ियों को मौका आयरलैंड ने 14 सदस्यीय टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम में रूबेन विल्सन, जय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड को पहली बार मौका मिला है। विल्सन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। तेज गेंदबाज जय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड आयरलैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट में पहला मैच खेल सकते हैं। लियाम मैकार्थी भी सिर्फ अपना दूसरा टी-20 इंटरनेशनल खेलेंगे। इसके अलावा लेग स्पिन ऑलराउंडर गेविन होए को भी पहली बार टी-20 टीम में शामिल किया गया है। उन्हें बेन व्हाइट की जगह मौका मिला है। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग यंग को बाहर रखा गया है। टॉप ऑर्डर के बैटर स्टीफन डोहेनी को सैम टॉपिंग की जगह टीम में शामील किया गया है। इंग्लैंड ने जेम्स कोल्स को पहली बार बुलाया इंग्लैंड ने 1 जुलाई से शुरू होने वाली भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है। कप्तानी हैरी ब्रुक करेंगे। ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार मौका मिला है। कोल्स हाल में ससेक्स, फ्रेंचाइजी क्रिकेट और इंग्लैंड लायंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वह बाएं हाथ के स्पिनर हैं और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। इंग्लैंड की डोमेस्टिक लीग द हंड्रेड ऑक्शन में लंदन स्पिरिट ने कोल्स को 3.90 लाख पाउंड (करीब 4.88 करोड़ रुपए) में खरीदा था। वे टूर्नामेंट के सबसे महंगे प्लेयर हैं। बटलर बरकरार, ओवरटन और कार्स बाहर इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली टीम के खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। जोस बटलर और 36 साल के स्पिनर लियाम डॉसन को फिर मौका मिला है। वहीं जॉर्डन कॉक्स, सन्नी बेकर और साकिब महमूद की वापसी हुई है। जेमी ओवरटन (जांघ की चोट) और ब्रायडन कार्स (हाथ की चोट) चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बेन डकेट को टीम से बाहर रखा गया है। उनके अलावा रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स और जोश टंग को चुना गया है। भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी-20 टीम लॉरकन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), रॉस अडेयर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी-20 टीम हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड। टीम इंडिया इंग्लैंड में 5 टी-20 और 3 वनडे खेलेगी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पोर्ट्स अपडेट्स:नीतीश रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड टी-20 सीरीज से बाहर:मिस्र को सिएटल में रुकने की मंजूरी नहीं
    Next Article
    क्रिकेटर आकाशदीप ने रामभद्राचार्य से वीडियो कॉल पर बात की:मेहंदी पर छोटी बहनों के साथ लगाए ठुमके; कल वाराणसी के होटल ताज गंगेज में शादी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment