Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में बार बालाओं के डांस के दौरान विवाद:दबंगों ने परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया, चार लोग घायल

    3 hours ago

    2

    0

    बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों में पिता-पुत्र समेत चार लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार देर रात लालपुर मीरामऊ गांव में हुई। गांव के निवासी माता प्रसाद के बेटे प्रभु का गौना था, जिसके उपलक्ष्य में परिवार ने एक डांस कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान गांव के ही हिरन और दीना नाथ के परिवार के कुछ युवक नर्तकियों के साथ नाचने लगे। जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो नाराज युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में माता प्रसाद, उनके बेटे प्रभु, पत्नी शांति और बेटी पूजा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह आपसी विवाद में हुई मारपीट का मामला है। पुलिस इस संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में चार इंस्पेक्टर-एक सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले:सुनील शर्मा SOG प्रभारी बनाये गए, SSP ने जारी किये आदेश
    Next Article
    लखनऊ में बैंक के बेसमेंट में लगी आग:सूचना पर पहुंची फायर टीम, समान जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment