Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोगांव में जमीन विवाद में धमकी, एसपी कार्यालय में शिकायत:भाइयों पर गुंडों संग हमला और जान से मारने की धमकी का आरोप

    7 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के भोगांव निवासी रामप्रवेश पाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने सगे भाइयों और भतीजों पर पैतृक जमीन विवाद में जान से मारने की धमकी देने और पेशेवर गुंडों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। रामप्रवेश पाल का अपने भाइयों रामशंकर, रामवीर और भतीजों अमित, प्रशांत के साथ पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं, रामशंकर और उनके भतीजों ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि रामप्रवेश पहले बाहर नौकरी करते थे, जबकि गांव की भूमि की खेती और फसल की पूरी देखरेख उनके (रामशंकर के) परिवार द्वारा की जा रही थी। अब बंटवारे की बात सामने आ रही है। शिकायत के अनुसार, 2 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे जब रामप्रवेश अपने ट्यूबवेल पर काम कर रहे थे, तब विपक्षीगण कथित तौर पर पेशेवर गुंडों के साथ वहां पहुंचे। शिकायत में रविंद्र उर्फ गब्बर (पुत्र रामबाबू), विशाल और पंकज (पुत्रगण रविंद्र उर्फ गब्बर, निवासी ग्राम लालपुर) और राजीव उर्फ क्रांतिकारी (निवासी गिहार कॉलोनी, भोगाँव) को गुंडों के रूप में नामित किया गया है। रामप्रवेश ने बताया कि इन गुंडों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे कई बार जेल जा चुके हैं। उनके अनुसार, गुंडों ने उन्हें पकड़कर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसके बाद, रामप्रवेश को उनके फोन पर अभद्र गालियों के साथ जान से मारने की धमकी मिली। शिकायत के साथ इस धमकी की 2 मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी संलग्न की गई है। भोगाँव थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन का विवाद है। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय पुलिस को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर अपने-अपने दस्तावेज दिखाने और उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) के समक्ष मामले का निस्तारण कराने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर SP विद्यासागर मिश्र का हुआ तबादला:विदाई से पहले मिलने पहुंचे लोग, कार्यकाल की सराहना की
    Next Article
    बरेली में 12 करोड़ की हेरोइन के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार:केमिकल से स्मैक तैयार कर ऊंचे दामों पर बेचने वाले गिरोह का भमोरा पुलिस ने किया पर्दाफाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment