Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर SP विद्यासागर मिश्र का हुआ तबादला:विदाई से पहले मिलने पहुंचे लोग, कार्यकाल की सराहना की

    5 hours ago

    2

    0

    रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र का तबादला हो गया है। आमतौर पर प्रशासनिक तबादले सामान्य होते हैं, लेकिन रामपुर में उनकी विदाई से पहले सम्मान का सिलसिला जारी है। शहर में एक भावनात्मक माहौल देखा जा रहा है।मंगलवार सुबह से ही उनके कैंप कार्यालय पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आम नागरिकों से लेकर बड़े उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और धर्मगुरु तक उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। लोग उन्हें बुके और फूल-मालाएं भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना कर रहे हैं। रेडिको खेतान के डायरेक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। सभी ने उनके नेतृत्व क्षमता, निर्णय शक्ति और संवेदनशील कार्यशैली की प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि उन्होंने सख्ती और संवेदनशीलता के साथ पुलिसिंग की नई मिसाल पेश की। हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक दिखी रामपुर, जो अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है, वहां इस विदाई समारोह में हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक भी दिखाई दे रही है। हर वर्ग और समुदाय के लोग एकजुट होकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। विद्यासागर मिश्र ने 24 जून 2024 से 30 मार्च 2026 तक, कुल 644 दिनों तक रामपुर में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के बीच विश्वास स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आवास और कार्यालय पर मुलाकात का यह सिलसिला लगातार जारी है। शहर के लोग उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। उनकी विदाई को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी हत्याकांड: मंत्री ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिले:सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया, कहा- प्रदेश में कानून का राज है, अपराधी बचेगा नहीं
    Next Article
    भोगांव में जमीन विवाद में धमकी, एसपी कार्यालय में शिकायत:भाइयों पर गुंडों संग हमला और जान से मारने की धमकी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment