Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहू से रेप करने वाला रेलवे का सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार:एक साल से फरार चल रहा था, तीन दिन तक बंधक बनाकर किया गलत काम

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी ससुर को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रेलवे में सेक्शन इंजीनियर है। आरोपी के खिलाफ पहले दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई थी। गायत्री नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को सेक्टर-ए महानगर निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र मुकेश कुमार से हुई थी। शादी में करीब 55 लाख रुपए खर्च हुआ था। पीड़िता ने बताया कि विदाई के बाद घर पहुंची तो पार्टी के दौरान छोटी ननद सोना व मोना ने जबरन शराब पिला दी और मुंह में सिगरेट जबरदस्ती लगा दी। मना करने पर गला दबाकर सिगरेट मुंह में घुसेड़ दिया। इससे पीड़िता की तबियत खराब हो गई। पति अपनी और ननद अपने दोस्तों को बुलाकर रोजाना अय्याशी करते थे। ससुर से शिकायत करने पर बोला कि तुम छोटे घर से आई हो, ये बड़े लोगों के शौक हैं। यह सब इसी तरह चलता रहा। बंधक रहने के दौरान पुलिस से मदद मांगी पीड़िता अपने मायके चली गई। वहां से लौटने पर 20 अप्रैल 2024 को पीड़िता को जबरदस्ती शराब पिला दी। इसका फायदा उठाकर ससुर मुकेश तिवारी ने कमरे में देर रात को जबरदस्ती गलत काम किया। उसमें पूरे परिवार ने ससुर का साथ दिया। इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। ये सिलसिला तीन दिन तक चलता रहा। मौका पाकर पुलिस को फोन कर मदद मांगी। पुलिस ने मां-बाप को भी सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर मड़ियांव थाने में पति अभिषेक तिवारी, ससुर मुकेश कुमार तिवारी, ननद मोनिका उर्फ मोना और श्रुति तिवारी उर्फ सोना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान छेड़छाड़ की धारा हटाकर साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह रामराम बैंक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी सेक्टर-ए महानगर निवासी मुकेश कुमार तिवारी (58) कैरिज रिपेयर वर्कशॉप के सामने आलमबाग में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकेश रेलवे विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज: SPM महाविद्यालय की भूमि से हटा अवैध कब्जा:प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर गिराए निर्माण, वर्षों से था अतिक्रमण
    Next Article
    अपनी कॉलोनी के भवनों को नोटिस क्यों दे रहा GDA:25 साल में पहली बार शुरू हुई कार्रवाई; देवरिया बाईपास पर हुआ था आवंटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment