Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में युवक को जान से मारने की धमकी:प्लॉट कब्जे के विवाद में पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत में एक युवक ने दबंगों पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला प्लॉट पर अवैध कब्जे के विवाद से जुड़ा है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से अपनी सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम फखरपुर थाना खेकड़ा निवासी मालू पुत्र विरेंद्र सिंह का आरोप है कि कुछ दबंगों ने उसके प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया है। इस संबंध में उसने पहले भी पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि शिकायत करने के बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। वे लगातार फोन कर गाली-गलौज करते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि मना करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के माहौल में जी रहे पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के खौफ के चलते उसे अपना गांव छोड़कर दूसरी जगह रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। उसने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। फिलहाल, पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई हैं कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि जांच कर करावाई की जाएगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री के महिला आरक्षण बिल में संशोधन का समर्थन:मौलाना ने मुस्लिम महिलाओं को राजनीति के झंझट से दूर रहने की सख्त सलाह दी
    Next Article
    गोरखपुर में स्टंट करते बाइक सवार किशोर युवती से टकराया:दो की हालत गंभीर, 3 बाइकों पर थे 9 युवक; घायलों को छोड़ भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment