Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में BJP के पहले बजट में 1 लाख नौकरियां:33% महिला आरक्षण, बेरोजगारों को ₹3000 मासिक भत्ता; मदरसों का फंड आधा, कई बड़ी घोषणाएं

    1 day ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का ऐलान किया। इनमें 20 हजार पुलिस और 50 हजार शिक्षक और गैर-शिक्षकीय पद शामिल हैं। इनमें 33% नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। अग्निवीरों को 10% आरक्षण मिलेगा। सरकार ने कहा कि 1 अक्टूबर से सरकारी कर्मचारियों का DA 18% से बढ़ाकर 38% किया जाएगा। महिलाओं के अन्नपूर्णा योजना पर ₹36 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण और मदरसा विभाग के लिए फंड ₹5,713 करोड़ से घटाकर ₹2,165.42 करोड़ कर दिया है। सरकार ने कहा कि उसे पिछली TMC सरकार से ₹8.15 लाख करोड़ का कर्ज मिला है। इसके बावजूद प्रशासनिक सुधार और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जाएगा। बंगाल बजट: किसके लिए क्या घोषणा? इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पत्रकारों और खिलाड़ियों के लिए प्रशासनिक बदलाव 19 जून: बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी मदरसों में 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया है। 19 मई को जारी आदेश के मुताबिक, यह नियम सरकारी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त और बिना सहायता प्राप्त मदरसों पर तुरंत लागू होगा। इससे पहले मदरसों में सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान 'जन गण मन' और कवि गुलाम मुस्तफा की 'अनंत असीम प्रेममय तुमी' (बांग्ला गीत) गाया जाता था। अब सभी मदरसों को इस आदेश को लागू करने के बाद इसकी रिपोर्ट भी विभाग को सौंपनी होगी। भाजपा सरकार ने CAA और जनगणना से जुड़े फैसले लिए बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को आए थे। भाजपा ने 294 में से 207 सीटें जीत कर पहली बार राज्य में सरकार बना ली थी। 9 जनवरी को शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद बंगाल सरकार ने BSF को फेंसिंग के लिए जमीन, जनगणना और धर्म धारित कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई फैसले लिए थे। बंगाल सरकार के 10 बड़े फैसले ------------------------------------------------- ममता की हार के 14 दिन बाद टूटी TMC:19 सांसदों ने 18 मई को स्पीकर को लेटर भेजा था; रविवार को शुभेंदु के साथ दिल्ली में मीटिंग ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस(TMC) में फूट अब तय है। विधानसभा के 80 में से 58 विधायकों के बगावत के बाद लोकसभा के बागी 19 सांसदों का लेटर शुक्रवार को सामने आया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इसे 18 मई को लोकसभा स्पीकर को भेजा गया था और अलग गुट बनाने की मांग की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दैनिक भास्कर AI Genius:आपको भविष्य के लिए तैयार कर रहा है; अगले 4 साल में 17 करोड़ नई नौकरियां और सैलरी 56% तक ज्यादा होगी
    Next Article
    दावा- राहुल की स्कूबा डाइविंग पर 26 करोड़ खर्च:कांग्रेस बोली- रिजिजू बदनामी फैलाने वाले मंत्री बने; ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट से ध्यान भटकाना चाहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment