Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में अधिकारियों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर:ममता ने कहा- पश्चिम बंगाल के लोग दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें

    13 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। यह तबादले भारतीय चुनाव आयोग द्वारा किए गए थे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस मामले में उठाए गए कानूनी प्रश्न को फिलहाल खुला रखा जाएगा। भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में जानबूझकर ‘अरबी संस्कृति’ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सनातन विरासत कमजोर हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बंगाल को ‘बंगाली हिंदुओं की मातृभूमि’ के रूप में सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाताओं से कहा कि वे दिल्ली के जमींदारों द्वारा लोगों के मतदान के अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब दें। चुनाव से जुड़े आज के 3 अपडेट्स… 1. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक स्थानों को हिंसा-संभावित घोषित किया है। यहां चुनाव और चुनावों के बाद अशांति का इतिहास रहा है। 2. तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम गुरुवार को चेन्नई में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। कार्यक्रम नुंगमबक्कम के एक होटल में होगा। 3. तमिलनाडु के मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के विरोध में तिरुचिरापल्ली में अपने आवास पर काला झंडा फहराया। राज्यों में चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद कर देते हैं:स्पीकर बिड़ला ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है, राहुल मुस्कुराए; संसद के टॉप-5 मोमेंट्स
    Next Article
    राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 MLA सस्पेंड:हरियाणा कांग्रेस की रिपोर्ट पर केंद्रीय समिति का एक्शन; BJP कैडिंडेट के पक्ष में की थी वोटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment