Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल के 15 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग:काउंटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ TMC की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    1 hour ago

    2

    0

    चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है। 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान डायमंड हार्बर के 4 और मगराहट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा, EVM से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को पश्चिम बंगाल चुनाव मामले में TMC की याचिका पर सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच गठित की है। यह याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें काउंटिंग में केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाने की बात कही गई थी। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जॉयमाल्या बागची की बेंच 2 मई को सुबह 10:30 बजे सुनवाई करेगी। कोलकाता के सात EVM स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी बढ़ी कोलकाता के सात EVM स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है। पुलिस ने 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी है| सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) की करीब 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने यह फैसला खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गुरुवार रात TMC और BJP कार्यकर्ताओं के 5 घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद लिया गया है। वहीं, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम 6.30 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। इसी स्ट्रॉन्ग रूम में गुरुवार रात को सीएम ममता बनर्जी 4 घंटे बैठी रही थीं। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार ------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार:असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी; केरलम में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- 5 दुल्हन बारात लेकर एक ही घर पहुंचीं:गिलहरी ने 18 लोगों को काटा; 7 साल का बच्चा तैरकर श्रीलंका से भारत पहुंचा
    Next Article
    राजस्थान के जोधपुर IIT में पानी खत्म:दिल्ली की 3 हजार बसों में पानी मिलेगा; यूपी और बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment