Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल चुनाव में हिंसा-मारपीट के 10 VIDEO:BJP कैंडिडेट की कार तोड़ी, एजेंट को लहूलुहान किया; TMC पार्षद और निर्दलीय प्रत्याशी में मारपीट

    4 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान कई विधानसभा सीटों पर हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आईं। नादिया जिले के छपरा में भाजपा एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं, शांतिपुर में भाजपा कैंप पर भी हमला हुआ। बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और काउंसलर के बीच मारपीट हो गई। श्यामपुकुर में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया। BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। 1. नादिया के छपरा में BJP एजेंट पर हमला नादिया जिले की छपरा विधानसभा सीट के हतरा पंचायत में BJP पोलिंग एजेंट मुशर्रफ मीर ने TMC के कार्यकर्ताओं पर सुबह करीब 5.30 बजे पर रॉड और बंदूकों से हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है और सिर पर छह टांके लगे हैं। 2. बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और पार्षद के बीच मारपीट बीजपुर में TMC पार्षद और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मारपीट हो गई। कांचरापाड़ा नगर पालिका के पार्षद कल्याण कर पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में खड़े थे बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार से उनकी बहस शुरू हो गई। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी और TMC पार्षद के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने बीच-बचाव किया और भीड़ को तितर-बितर किया। 3. साउथ 24 परगना में BJP उम्मीदवार की कार में तोड़फोड़ साउथ 24 परगना जिले में बसंती के बूथ नंबर 76 पर बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है। 4. हुगली में TMC और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई हुगली जिले के खानकुल में राजहाटी-1 पंचायत के रामचंद्रपुर में बूथ नंबर 147 पर नकली पोलिंग एजेंट नियुक्त करने के आरोपों को लेकर तनाव के कारण TMC और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। 5. TMC कार्यकर्ताओं ने सुवेंदु को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज भवानीपुर में पोलिंग बूथ का दौरा करने पहुंचे सुवेंदु अधिकारी को टीएमसी समर्थकों ने घेर लिया था और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सीआरपीएफ और पुलिस ने कोलकाता के उस बूथ से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। 6. BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ का आरोप- TMC के गुंडों ने हमला किया पानीहाटी में BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा- मैं अंदर गई, सब ठीक था, जब मैं बाहर आई तो देखा कि एक बुज़ुर्ग महिला, जिसके पैर में दर्द था, वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी, मुझे बुरा लगा और मैंने अपने सामने खड़े किसी व्यक्ति से कहा कि उसकी मदद करो। 10 मीटर के अंदर TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला किया और कहा कि मुझे बाहर नहीं जाने देंगे। 7. श्यामपुकुर में BJP कैंडिडेट पूर्णिमा के खिलाफ प्रदर्शन श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 100 और 101 पर BJP उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। 8. भाजपा बोली- EVM में BJP की बटन पर टेप लगाकर बंद किया भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। इलेक्शन कमीशन के सूत्रों ने कहा कि अगर शिकायत सही पाई गई तो फिर से मतदान कराया जाएगा। 9. नादिया में भाजपा कैंप पर हमला नादिया जिले में शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के स्टीमर घाट इलाके में BJP कैंप पर हमले का मामला सामने आया है। दावा है कि कुछ बदमाशों ने बूथ नंबर 221 पर कैंप को निशाना बनाया। 10. हावड़ा में EVM में गड़बड़ी के बाद हंगामा हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे 2 लोगों को CRPF ने हिरासत में लिया। -------------------------------------- बंगाल में वोटिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया, भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी के सामने चोर-चोर के नारे लगे पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर एक बजे तक 61.11% वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों से EVM से छेड़छाड़, मारपीट, झड़प और नारेबाजी की घटनाएं हुई हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा बोली- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया:चुनाव आयोग बोला- शिकायत सही तो दोबारा वोटिंग; सुवेंदु अधिकारी के सामने चोर-चोर के नारे लगे
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट ने ED की अर्जी पर केजरीवाल को नया नोटिस जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment