Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा बोली- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया:चुनाव आयोग बोला- शिकायत सही तो दोबारा वोटिंग; सुवेंदु अधिकारी के सामने चोर-चोर के नारे लगे

    11 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर एक बजे तक 61.11% वोटिंग हो चुकी है। कई विधानसभा क्षेत्रों से मारपीट, लाठीचार्ज, नारेबाजी और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है। आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन मतदान केंद्रों पर EVM में टेप मिलने की शिकायत सही मिली तो वहां दोबारा चुनाव होंगे। भवानीपुर में CM ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर TMC समर्थकों ने चोर-चोर जैसे नारे लगाए। सुवेंदु एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। साउथ 24 परगना जिले में BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने TMC समर्थकों पर उनकी कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। पानीहाटी में एक बूथ पर EVM में BJP के बटन पर बटन पर स्याही का दाग होने की शिकायत सामने आई। आपत्ति के बाद सैनिटाइजर की मदद से स्याही हटाई गई। पानीहाटी से BJP उम्मीदवार, आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया कि TMC कार्यकर्ताओं ने ‘गो बैक’ के नारे लगाते हुए उनपर हमला किया। 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे। बंगाल में वोटिंग से जुड़ी 6 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Diamond Harbour में EVM पर BJP बटन पर टेप, Election Commission का बड़ा Action, पुनर्मतदान का आदेश
    Next Article
    बंगाल चुनाव में हिंसा-मारपीट के 10 VIDEO:BJP कैंडिडेट की कार तोड़ी, एजेंट को लहूलुहान किया; TMC पार्षद और निर्दलीय प्रत्याशी में मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment