Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गलत दिशा से आई बोलेरो ने अर्टिगा में मारी टक्कर:जालौन हाईवे पर दो युवक गंभीर घायल, झांसी से घर लौट रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन में बुधवार को झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर गल्ला मंडी के सामने दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में झांसी से उन्नाव जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हाईवे पर वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण वन-वे व्यवस्था लागू है। इसके बावजूद कई चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे हादसे होते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक अर्टिगा कार (UP 78 EK 8384) उरई की ओर से आ रही थी, तभी सामने से एक बोलेरो (UP 77 AH 1843) गलत दिशा से उसी लेन में आ गई और दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों के पैर टूट गए टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बोलेरो में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और वे वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। अर्टिगा कार में सवार दोनों युवक बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों की पहचान शुक्लागंज, उन्नाव निवासी अभय मिश्रा और विशाल तिवारी के रूप में हुई है। ये दोनों झांसी से अपने घर लौट रहे थे। सीएचसी में तैनात डॉक्टर के अनुसार, हादसे में दोनों युवकों के पैर टूट गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस और अन्य प्रक्रियाओं में देरी हुई, जिसके चलते घायल युवक अस्पताल में ही दर्द से तड़पते रहे। इस संबंध में डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने समय पर पुलिस को सूचना दे दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने तेजाब पिया, हालत गंभीर:मेरठ के ब्रह्मपुरी में घटना, हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    जिम में ट्रिपल मर्डर के बाद का VIDEO:तीनों के सिर से निकल रहा था खून, 2 शव जमीन पर और 1 दीवार से टिका था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment