Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में युवक की हत्या:शराब के नशे में कुल्हाड़ी से किया वार, दो सगे भाइयों पर मर्डर का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के पूरा बाजार क्षेत्र के मड़ना गांव में सोमवार देर शाम एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी विनय यादव (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रात करीब आठ बजे अपने घर के सामने मौजूद था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही सगे भाई विनोद यादव और रोहित यादव के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयों ने नशे की हालत में विनय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनय को परिजन मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी विनोद और रोहित को गिरफ्तार में लेकर पूछताछ कर रही है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर कान से लेकर सिर के पीछे तक गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट:बिहार जाते समय आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम, FIR दर्ज
    Next Article
    अयोध्या में बड़े मंगल पर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए, जय श्री के लगाए नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment