Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर 'सिल्हूट डांस बैटल' का आयोजन:मुरादाबाद के ट्यूलिप गार्डन में बच्चों ने दिखाया टैलेंट

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर एस.एस. चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांठ रोड ने ट्यूलिप गार्डन (विवेकानंद हॉस्पिटल के पास) में 'सिल्हूट – द डांस बैटल' नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने एकल नृत्य प्रस्तुतियाँ देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं निर्णायक गीतिका ढींगरा पासरीजा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति ने सांस्कृतिक माहौल निर्मित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शास्त्रीय, फ्यूजन और बॉलीवुड नृत्य शैलियों में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायकों ने प्रस्तुति की गुणवत्ता, तालमेल और भाव-भंगिमा के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. बबीता अग्रवाल, शैक्षणिक निदेशक अपूर्व अग्रवाल और उप-प्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नृत्य शिक्षिका नेहा मिश्रा और गतिविधि प्रभारी आंचल वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साज-सज्जा का कार्य रजनी यादव और नेहा कश्यप ने संभाला, जबकि संगीत की व्यवस्था उदय गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 की छात्रा नेहल चौहान और इशानी चौधरी ने किया। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे: कक्षा 6: भव्या (प्रथम), मानवी सिंह चौधरी (द्वितीय), आन्या त्यागी (तृतीय) कक्षा 7: छवि त्यागी (प्रथम), मानवी यादव (द्वितीय), शगुन सक्सेना (तृतीय), शान्वी (सांत्वना पुरस्कार) कक्षा 8: साक्षी चौधरी (प्रथम), अनन्या कश्यप (द्वितीय), अर्थव गहलोत (तृतीय) कक्षा 9: सिद्धिदात्री (प्रथम), पूर्विका (द्वितीय), रिद्धिमा भारद्वाज (तृतीय), मोहम्मद फारिज (सांत्वना पुरस्कार) कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने विपक्ष को कौरव बताया:महिला बिल पर बोले- राहुल गांधी करते हैं आतंकवादियों का समर्थन
    Next Article
    कानपुर देहात में गौ-आश्रय स्थल की जांच में लापरवाही मिली:हरा चारा न मिलने CDO ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment