Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अन्नू कपूर बोले-ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया:फिर भी उसने अंतिम दिनों में उनकी देखभाल की; शादी के 8 महीने बाद छोड़ा था

    4 hours ago

    1

    0

    एक्टर अन्नू कपूर ने हाल ही में दिवंगत एक्टर ओम पुरी पर उनकी बहन सीमा कपूर को धोखा देने का आरोप लगाया। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अन्नू कपूर ने कहा, 'वे (ओम पुरी) किसी के पति बने और पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया। यहीं से सब कुछ बिगड़ गया और मैं उस महिला का भाई हूं।' उन्होंने यह भी कहा कि ओम पुरी के अंतिम दिनों में उनकी बहन सीमा ने ही उनकी देखभाल की। ओम पुरी ने 1991 में अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से शादी की थी। यह शादी बहुत कम समय तक चली और महज 8 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। वहीं, सीमा कपूर से अलग होने के बाद 1993 में ओम पुरी ने जर्नलिस्ट नंदिता पुरी से शादी की। बता दें कि ओम पुरी का निधन 6 जनवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। अब मन में कोई द्वेष नहीं: अन्नू कपूर बातचीत के दौरान अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि अब उनके मन में किसी के प्रति कोई द्वेष नहीं है। उन्होंने कहा कि ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका बेटा और दूसरी पत्नी नंदिता हैं, जिनके लिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना की। हालांकि, उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनकी बहन सीमा कपूर का जीवन बर्बाद हो गया। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह इस रिश्ते से जुड़ी सारी बातें बताने लगेंगे तो मामला और गंभीर हो जाएगा क्योंकि उनके भीतर का भाई सामने आ जाएगा। अन्नू के मुताबिक, ओम पुरी भी उनसे बहुत घबराते थे क्योंकि वह हमेशा बेबाकी से अपनी बात रखते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में विकास योजनाओं की समीक्षा, सीडीओ ने दिए निर्देश:एंबुलेंस रिस्पांस टाइम और जननी सुरक्षा भुगतान पर जोर
    Next Article
    AAP संसदीय दल में टूट! राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले- हमारे साथ पार्टी के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment