Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में युवती की हत्या का खुलासा:मोबाइल पर व्यस्त रहने से नाराज, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी पुलिस ने दो दिन पहले हुई युवती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतका का मोबाइल और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर मऊ गांव का है। मंगलवार देर रात 24 वर्षीय अमिता देवी की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर नहर किनारे खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले सनोज कोरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सनोज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। मोबाइल अक्सर व्यस्त आने लगा पूछताछ में हत्यारोपी सनोज ने बताया कि वह और मृतका अमिता एक ही स्कूल में पढ़ते थे। कुछ समय पहले वह काम के सिलसिले में फरीदाबाद चला गया था, लेकिन अमिता से फोन पर लगातार बात करता रहा। पिछले कुछ दिनों से अमिता का मोबाइल अक्सर व्यस्त आने लगा था। जब सनोज ने इसका कारण पूछा तो अमिता ने कोई जवाब नहीं दिया। मोबाइल व्यस्त रहने की बात से नाराज होकर सनोज 11 अप्रैल को अपने गांव वापस आ गया। उसने गांव के ही अपने दोस्त दुर्गेश्वरी गुप्ता के साथ मिलकर अमिता की हत्या की योजना बनाई। चाकू से गला काटकर हत्या 14 अप्रैल की रात सनोज और उसका दोस्त दुर्गेश्वरी गुप्ता युवती के घर के पास पहुंचे। सनोज ने फोन करके अमिता को नहर के पास बनी बांस की कोठी के पास बुलाया, जहां दुर्गेश्वरी गुप्ता भी मौजूद था। इसी दौरान दोनों में पुरानी बातों को लेकर बहस होने लगी और अमिता ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। सनोज ने अमिता को जमीन पर गिरा दिया जिसके बाद दुर्गेस्वरी ने उसका पैर पकड़ा और सनोज ने पहले से ही अपने पास रखे चाकू से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।घटना को अंजाम देकर दोनो मौके से फरार हो गए। बीती रात ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान दूसरे आरोपी दुर्गेश्वरी गुप्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्यारो की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर स्थित कुएं के पास बाग से घटना में प्रयुक्त चाकू,मृतका का मोबाइल फोन और सनोज के खून से सने कपड़े को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस अब दोनो हत्यारो को जेल भेजने की कार्यवाही में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में आग लगने से मासूम जिंदा जली:दो भाइयों का गृहस्थी का सामान जलकर खाक, ग्रामीणों ने बुझाई आग
    Next Article
    Bhooth Bangla को अभी भी शांति से रिलीज नहीं होने दे रही ‘धुरंधर 2’! अक्षय कुमार की फिल्म को उठाना पड़ेगा नुकसान?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment