Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में तड़के झमाझम बारिश:भीषण गर्मी से मिली राहत, दिनभर बरसात के आसार

    23 hours ago

    2

    0

    अमेठी में रविवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब साढ़े चार बजे से शहर समेत विभिन्न इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ था। तेज धूप और लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। रविवार सुबह बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। हालांकि कई जगह सड़कों पर जलभराव भी हो गया, लेकिन लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर रुक-रुक कर बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता बढ़ने से जिले में बारिश का दौर शुरू हुआ है। विभाग ने दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से तेज बारिश, बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने का सिलसिला जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी बारिश कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश खरीफ सीजन के लिए बेहद लाभकारी है। धान की रोपाई कर रहे किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। खेतों में पर्याप्त नमी आने से ज्वार, बाजरा और अरहर जैसी फसलों की बुवाई भी समय पर हो सकेगी। बिजली विभाग ने जारी की सावधानी की सलाह खराब मौसम और लगातार हो रही गड़गड़ाहट को देखते हुए बिजली विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि आकाशीय बिजली और तेज गड़गड़ाहट के दौरान बिजली के उपकरणों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में देर रात झमाझम बारिश:5 डिग्री लुढ़का पारा, करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश; सुबह 28 डिग्री पहुंचा तापमान
    Next Article
    जालौन में बारिश से मानसून की दस्तक:भीषण गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment