Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में तेज रफ्तार कार ने तीन को रौंदा, मौत:दो अलग-अलग बाइकों से जा रहे थे, टक्कर लगने पर बाइक के परखच्चे उड़े

    22 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। कार करीब 15 मीटर तक दोनों बाइकों को घसीटते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ​रिश्तेदार का हाल जानकर लौट रहे थे मां-बेटे मृतकों की पहचान पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव मधुपुर निवासी सरोज देवी (55), उनके बेटे अभिषेक (19) और बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव धीमरी निवासी दशरथ (62) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सरोज देवी अपने बेटे अभिषेक के साथ अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती एक बीमार रिश्तेदार का हालचाल जानने आई थीं। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। हरदुआगंज क्षेत्र में कलाई बम्बा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ​दो बाइकों को चपेट में लिया घटनास्थल पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य केपी सिंह ने बताया कि कार चालक की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। कार ने सामने से आ रही दोनों मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और आगे जाकर पेड़ से टकरा गई। छर्रा युवा कल्याण एसोसिएशन के विधानसभा अध्यक्ष राजू बघेल ने बताया कि मृतक अभिषेक उनके भतीजे और सरोज देवी उनकी भाभी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ​घायल का इलाज जारी, ड्राइवर हिरासत में हादसे में दूसरी बाइक पर सवार भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां डॉक्टरों ने सरोज देवी, अभिषेक और दशरथ को मृत घोषित कर दिया। सीओ हरदुआगंज अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि कलाई बम्बा के पास निर्माणाधीन सड़क पर कार और दो मोटरसाइकिलों के बीच दुर्घटना हुई थी। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चौथे घायल की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को स्वामी प्रसाद का मुखौटा पहनाया, लात-घूसों से पीटा:आगरा में सड़क पर घसीटा, पूर्व मंत्री पर अब तक 20 लाख का इनाम
    Next Article
    गैस सिलेंडर डिलिवरी से जुड़े नियम बदले:e-KYC न कराने पर बंद होगी सब्सिडी, 21 के बजाय 25 दिन में मिलेगा दूसरा सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment