Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऐमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन:सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में हासिल किए बेहतरीन अंक

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित ऐमिटी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्रों ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। कुल 42 छात्रों ने परीक्षा दी और सभी ने सफलता हासिल कर 100% रिजल्ट दर्ज किया। स्कूल के टॉपर्स की बात करें तो अंशुमान वर्मा ने 96.2% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं मान्या रंजन गुप्ता ने 95.6% अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया और पावनी टंडन 95% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों छात्रों की इस उपलब्धि ने स्कूल का गौरव बढ़ाया है। 7 छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किया इस बार का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा। कुल 7 छात्रों ने अलग-अलग विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा 13% छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक हासिल किए, जबकि 24% छात्र 90% से ऊपर अंक लाने में सफल रहे।छात्रों की इस सफलता पर प्रधानाचार्या रोली त्रिपाठी, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई और सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल की अध्यक्षा अमिता चौहान ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।ऐमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वृंदावन योजना लखनऊ हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी तरह बेहतरीन परिणाम देने के लिए प्रयास करता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2027 चुनाव से पहले भाजपा का दलित आउटरीच तेज:लखनऊ उत्तर विधानसभा में संगोष्ठी के जरिए सामाजिक न्याय का एजेंडा, विपक्ष पर अप्रत्यक्ष निशाना
    Next Article
    लखनऊ में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले पंकज सिंह:भाजपा लखनऊ महानगर टीम की 5-ए कालिदास आवास पर अहम बैठक, एकता और समर्पण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment