Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अघोषित बिजली कटौती से किसान नाराज, बिजली घर का घेराव:अधिकारियों के आश्वासन पर माने, जल्द सुधार का किया वादा

    15 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के रिजोर स्थित विद्युत केंद्र पर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने बिजली घर का घेराव किया। किसानों का आरोप है कि स्मार्ट मीटरों के कारण बिजली संकट गहरा गया है और कटौती से उनकी फसलें सूख रही हैं। किसानों ने बताया कि बिजली कटौती के कारण दर्जन भर से अधिक ग्रामीण इलाकों में फसलें सूखने लगी हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि दौलतपुर, रिजोर, हरसिंहपुर, मिर्जापुर सई सहित दर्जनों ग्रामीण इलाकों में अघोषित विद्युत कटौती से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते आज कार्यकर्ता बिजली केंद्र पहुंचे और प्रदर्शन किया, जिसके बाद एक्सईएन ने जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है। इस मामले पर एक्सईएन ओ.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की समस्या उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण रोस्टिंग की जा रही है और ग्रिड से जितनी बिजली मिल रही है, उसे नियमानुसार वितरित किया जा रहा है। एक्सईएन ने जल्द ही स्थिति में सुधार होने का आश्वासन दिया। किसानों ने एक्सईएन ओम प्रकाश को एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में शामिल होने वाले प्रमुख किसान नेताओं में विपिन यादव, उमाशंकर राजपूत, जितेंद्र, राजू ठाकुर, बंटू बघेल, गुलशन ठाकुर, अंकित पुंडीर और आकाश गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस नेताओं को पुतला दहन मामले में राहत:एमपी-एमएलए कोर्ट में अंतिम बहस टली, अगली सुनवाई 12 मई को
    Next Article
    खतौली विधायक मदन भैया जनता को नापसंद:भाजपा पसंदीदा पार्टी, सुखविंदर सोम मजबूत कैंडिडेट, सपा से श्यामलाल पहली पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment