Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में तापमान 3 डिग्री गिरा, अधिकतम 33 डिग्री:AQI 171 पहुंचा, धूप निकली, शाम तक आंधी की संभावना

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में मौसम सुहावना हो गया है। जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कल की तुलना में 3 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 171 दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह 9 बजे पूरे संभल जनपद का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। रात में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। बीते बुधवार को सुबह डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई थी, लेकिन दिनभर मौसम सामान्य रहा। शाम 4 बजे तेज धूप निकलने के बाद गर्मी का असर फिर बढ़ गया था, हालांकि रात में मौसम फिर ठंडा हो गया। अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। आज का तापमान पिछले 15 दिनों के मुकाबले 13 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। फरवरी-मार्च में हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की गेहूं, मक्का और सरसों की फसलें खराब हो गई थीं। इस समय किसान मेंथा की फसल की बुवाई कर रहे हैं। वर्तमान में हो रही बारिश से पानी वाली फसलों को लाभ होगा, क्योंकि बिजली की कमी के कारण फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। स्थानीय निवासी कुलदीप अग्रवाल के अनुसार, अप्रैल महीने में मई-जून जैसी गर्मी का अनुभव हुआ। कल हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट आई है। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों में रौनक कम थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार:कूलर को लेकर झगड़ा हुआ था, चाकू से हमला किया
    Next Article
    सहारनपुर में डंपर से कुचलने से किसान की मौत:हादसे के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment