Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बारिश के बाद बदला मौसम:तेज हवा से गर्मी से राहत मिली, आज शाम को भी बूंदाबांदी के आसार

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में कल शाम हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली हुई है, जिससे दिन की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन मौसम में ठंडक बनी हुई है। सुबह से 50 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज ठंडी हवाओं ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया है। हवाओं के कारण तापमान नियंत्रित बना हुआ है और लोगों को लू जैसी स्थिति से राहत मिली है। दिनभर हवाएं चलने के संकेत मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। विभाग ने पूरे दिन तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शाम के समय शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे मौसम और भी सुहावना बना रह सकता है। कुछ दिन राहत फिर बढ़ सकती है गर्मी मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार मौसम का यह बदला हुआ रुख अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। इसके बाद फिर से तेज धूप निकलने और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में तेज हवा के छाए बादल:मौसम हुआ सुहावना, हल्की बूंदाबांदी के आसार
    Next Article
    बेटे ने मां को ठहराया पिता की मौत का जिम्मेदार:हरदोई में मां समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment